खेल

IPL 2024 में विराट कोहली तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड! एक फिफ्टी लगाते ही बनेंगे नंबर वन

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरु होने में अब एक हफ्ते से कम का समय बचा हुआ है. 22 मार्च को 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा. फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है. जिसमें लंबे समय के बाद विराट कोहली मैदान पर दिखेंगे. विराट कोहली हाल ही में खत्म हुए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान ब्रेक पर थे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उतरने के साथ ही विराट कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं.

आईपीएल में सर्वाधिक फिफ्टी ठोकने वाले बन सकते हैं कोहली

विराट कोहली आईपीएल में अभी तक 237 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50 अर्धशतकीय पारी खेली हैं. विराट कोहली इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उनके अलावा शिखर धवन भी विराट कोहली के साथ इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. ऐसे में अगर 17वें सीजन के पहले मैच में किंग कोहली शतकीय पारी खेलते हैं तो वह शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे. वहीं इस सूची में विराट और धवन के बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 42 अर्धशतक जमाया है. वहीं चौथे नंबर पर सुरेश रैना (39 अर्धशतक) हैं.

डेविड वॉर्नर के नाम है सर्वाधिक शतक

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक फिफ्टी जमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम आता है. उन्होंने आईपीएल में 61 बार फिफ्टी जमाया है. वहीं विराट कोहली और शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं. अगर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. कोहली ने आईपीएल में 7263 रन बनाए हैं. जिसमें 7 शतकीय पारियां भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

मलिंगा के एक्शन में गेंदबाजी करते दिखे ईशान किशन, 4 छक्के लगाकर तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी चेन्नई, इस सीजन के लिए ऐसी हो सकती है MS धोनी की प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago