TVK government (AI Image)
TVK government formation calculation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है. टीवीके (TVK) प्रमुख विजय (Vijay Thalapathy) सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने में लगे हुए हैं. गुरुवार (7 मई) को उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात भी की, लेकिन बहुमत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी.
टीवीके को कांग्रेस का समर्थन मिला है, फिर भी पार्टी 118 सीटों के आंकड़े से पीछे है. इसी वजह से अब टीवीके ने CPI और CPM जैसी वामपंथी पार्टियों से भी समर्थन मांगना शुरू कर दिया है. पार्टी के उप महासचिव सीटी निर्मल कुमार ने बताया कि आधिकारिक पत्र भेजने के साथ-साथ उनकी टीम वामदलों के नेताओं से सीधे बातचीत भी कर रही है.
इस चुनाव में टीवीके ने डीएमके को पीछे छोड़ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं. हालांकि, एआईएडीएमके पहले ही साफ कर चुकी है कि वह टीवीके को समर्थन नहीं देगी. ऐसे में टीवीके अब छोटी और वामपंथी पार्टियों के सहारे बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिश कर रही है.
टीवीके के उप महासचिव ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राज्यपाल को उनके नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी एक दिन और इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि राज्यपाल नियमों के अनुसार फैसला लेंगे.
इधर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय से गरुवार को मुलाकात की. यह दोनों के बीच दूसरी बातचीत थी. इसे पहले भी विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इस दौरान राज्यपाल ने साफ बताया कि टीवीके के पास अभी सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं है.
तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी है. इसलिए पार्टी को अभी कुछ और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, जिसके कारण टीवीके का आंकड़ा कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ 113 हो जाता है. क्योंकि टीवीके प्रमुख विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा है, इसलिए अब 233 सदस्यीय विधानसभा में से बहुमत का आंकड़ा 117 हो जाता है.
ये भी पढ़ें: BJP में जाने की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ईश्वर आपको सद्बुद्धि प्रदान करे…’
बाकी नतीजों में पीएमके को 4 सीटें मिली हैं. आईयूएमएल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा वीसीके को 2-2 सीटें मिली हैं. वहीं भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके के खाते में एक-एक सीट गई है. अगर यह मान लें कि CPI और CPIM दोनों विजय को समर्थन दे रहे हैं, तो दोनों के कुल मिलाकर 4 सीटें हो जाती हैं. ऐसे में विजय को 117 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 1 सीट की और आवश्यकता पड़ेगी. जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी का एक विधायक विजय की पार्टी TVK शामिल हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…