Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP में जाने की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ईश्वर आपको सद्बुद्धि प्रदान करे…’

Priyanka Chaturvedi Joins BJP speculation: शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को पर बड़ा बयान दिया है.

Priyanka Chaturvedi Joins BJP speculation

Priyanka Chaturvedi Joins BJP speculation: महाराष्ट्र से दिल्ली की सियासी गलियारों में एक कयास काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद वह पार्टी छोड़ सकती हैं. सोशल मीडिया पर उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी तेज थीं. हालांकि, अब प्रियंका चतुर्वेदी ने खुद सामने आकर इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे पर चुप थीं, लेकिन फैल रही अफवाहों के बीच अब अपनी बात रखना जरूरी हो गया था.

एक्स पर दिया जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक दावे के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया. प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग उनकी तस्वीर इस्तेमाल कर मनचाही कहानियां बना देते हैं, ताकि सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान और प्रतिक्रिया मिल सके.

ईश्वर आपको सद्बुद्धि प्रदान करे- प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि उनके बारे में गलत खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, क्योंकि इससे कुछ लोगों को फायदा होता है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” तिवारी भाईसाहब हर १५ दिन में, मेरी फोटो लगाकर अपनी मनगढ़ंत थ्योरी जोड़ कर इंगेजमेंट फार्मिंग करते हैं. भैया, पैसा मिल रहा हो गलत खबर फैलाने का तो कोई तकलीफ नहीं, पेट पर लात नहीं मारना चाहूंगी. पर उम्मीद करती हूं पैसे कमाने के इस तरीके से आप बचेंगे. ईश्वर आपको सद्बुद्धि प्रदान करे! काफी समय से चुप थी, पर आज के समय में चुप रहना कमजोरी माना जाता है.”


ये भी पढ़ें: बिहार में 36 की कैबिनेट में 35 फुल: सम्राट चौधरी ने किसके लिए रखी 1 खाली कुर्सी? जानें 4 सियासी मायने


पश्चिम बंगाल में कल रात हुई सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री सुवेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की लक्षित हत्या की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. चुनाव परिणामों के आधार पर हिंसा नहीं भड़काई जानी चाहिए जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ जाए. मुझे उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल पुलिस इस जघन्य अपराध के आरोपियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलवाएगी. श्री रथ के परिवार, उनके मित्रों, सहकर्मियों और श्री अधिकारी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति”.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital