चुनाव

बिहार का ‘लाल किला’! तेघरा सीट पर CPI का 11 बार दबदबा, 2025 में क्या बदलेगी सियासत?

Teghra Assembly Seat History: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. इस बार सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बीच एक-एक सीट के लिए लड़ाई देखी जा रही है. ऐसे में बेगूसराय का तेघरा विधानसभा सीट का चुनाव काफी अहम होगा, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का पुराना गढ़ माना जाता रहा है.

तेघरा, बेगूसराय का एक महत्वपूर्ण उपमंडल, चुनावी इतिहास की दृष्टि से बेहद रोचक है. 1951 में गठित यह विधानसभा क्षेत्र 1967 तक ‘तेघरा’ के नाम से जाना जाता रहा. उसके बाद इसका नाम बदलकर ‘बरौनी’ कर दिया गया और 2008 के परिसीमन आयोग के फैसले से फिर ‘तेघरा’ नाम लौटा.

CPI का दबदबा बरकरार

कुल 15 चुनावों में छह बार ‘तेघरा’ और नौ बार ‘बरौनी’ के नाम से मतदान हुआ. इस सीट पर हमेशा से सीपीआई का दबदबा रहा है. बिहार और देश के अन्य हिस्सों में सीपीआई का जनाधार कमजोर पड़ने के बावजूद, यह क्षेत्र पार्टी के मजबूत गढ़ों में शुमार है.

लगातार 10 बार दर्ज की जीत

‘बरौनी’ अवधि के सभी नौ चुनावों में सीपीआई ने जीत हासिल की. 1962 से शुरू यह सिलसिला 2005 तक चला, जब पार्टी ने लगातार 10वीं जीत दर्ज की. इससे पहले 1952 और 1957 में कांग्रेस ने कब्जा किया था. 2008 के परिसीमन के बाद क्षेत्रीय बदलावों ने सीपीआई की पकड़ को चुनौती दी. 2010 में भाजपा ने सीट जीती, जबकि 2015 में राष्ट्रीय ज नता दल (आरजेडी) ने बाजी मार ली. उस चुनाव में सीपीआई तीसरे नंबर पर रही. लेकिन 2020 में महागठबंधन के तहत सीपीआई को यह सीट मिली और पार्टी ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार को 47,979 वोटों के भारी अंतर से हराकर 11वीं बार इतिहास रचा.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: मुकेश सहनी ने महागठबंधन में नाराजगी की बात स्वीकारी, दिल्ली के लिए रवाना

ये हैं प्रमुख मुद्दे

तेघरा विधानसभा के स्थानीय मुद्दों की बात करें तो यहां पर बाढ़ नियंत्रण, कृषि संकट और प्रवासन प्रमुख हैं. 2020 में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो इस बार भी उम्मीद जगाता है. भौगोलिक रूप से तेघरा बूढ़ी गंडक के किनारे बसा है, जबकि गंगा नदी निकट ही बहती है. बरौनी औद्योगिक नगर से मात्र 6 किलोमीटर दूर होने के बावजूद, यहां की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है.

आधी आबादी है निर्णायक

तेघरा विधानसभा की कुल जनसंख्या 4,96,245 है, जिसमें 2,62,488 पुरुष और 2,33,757 महिलाएं शामिल हैं. मतदाता सूची में कुल 3,05,595 नाम दर्ज हैं, जिनमें 1,60,366 पुरुष, 1,45,217 महिलाएं और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. यह आंकड़ा विशेष गहन संशोधन (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद तैयार किया गया है, जो 2003 के बाद पहली बार हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

45 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

59 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago