Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव के बीच तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच चल रहे मनमुटाव की चर्चा फिर से तेज हो गई है. इस बार वजह बना एक वायरल वीडियो, जिसमें दोनों भाई पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने तो आए लेकिन बातचीत की जगह खामोशी और दूरी नजर आई.
वीडियो में एक यूट्यूबर तेजप्रताप यादव का इंटरव्यू ले रहे थे. तेजप्रताप उस वक्त एयरपोर्ट पर एक दुकान में बंडी (सदरी) खरीद रहे थे. उन्होंने 38 नंबर की बंडी पसंद की थी. जब भाटिया ने मजाक में कहा कि ‘गिफ्ट मत दीजिए तेजप्रताप भइया’ तो तेजप्रताप ने हंसते हुए जवाब दिया ‘हम अपने लिए खरीद रहे हैं’.
इसी दौरान दुकान में एक शख्स ने आकर बताया कि सामने तेजस्वी यादव हैं. तेजप्रताप ने सामने देखा लेकिन कुछ बोले नहीं. दूसरी तरफ तेजस्वी ने हाथ उठाकर अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए कहा कि शॉपिंग करा रहे हैं क्या भइया? तो यूट्यूबर ने जवाब दिया कि वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं. इस पर तेजस्वी ने सिर हिलाया और मुस्कुरा कर बोले कि आप तो बड़ा लकी हैं.
तेजप्रताप ने तेजस्वी की तरफ देखा तो जरूर लेकिन बिना कुछ कहे मुंह फेरकर दुकान में वापस चले गए और बंडी खरीदने में लग गए. उन्होंने दुकानदार से पूछा कि ब्लैक कलर में बंडी है क्या?
ये भी पढ़ें-हमाम में सब नंगे हैं! जेल से खेल रहे अनंत सिंह अकेले नहीं, कैदियों ने दांव पर लगाई लालू की साख
यूट्यूबर ने इस दौरान तेजप्रताप से पूछा कि बातचीत नहीं होती है क्या? तो इसपर तेजप्रताप यादव ने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि ऊ अपना ठीक हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…