देश

लो जी..! बार्सिलोना पहुंच गई दिल्ली मेट्रो, गदगद हुए राजदूत ने क्या कहा?

Delhi Metro in Barcelona: स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस में इस बार दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. दुनिया भर के शहरों के प्रतिनिधियों के बीच डीएमआरसी ने दिखाया कि कैसे भारत की मेट्रो तकनीक अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है.

इस कार्यक्रम में स्पेन में भारत के राजदूत जयंत एन. खोबरागड़े भी पहुंचे और दिल्ली मेट्रो के स्टॉल का दौरा किया. उन्होंने न सिर्फ डीएमआरसी की पहल की तारीफ की, बल्कि कहा कि दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ राजधानी की पहचान नहीं रही, बल्कि यह दुनिया भर में मेट्रो प्रोजेक्ट्स की ‘सलाहकार’ बन चुकी है.

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने राजदूत को मेट्रो के सफर, तकनीकी नवाचार और हालिया वैश्विक प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो अब दूसरे देशों को भी योजना, डिजाइन, निर्माण और संचालन से जुड़ा पूरा समाधान देने में सक्षम है.

चार से छह नवंबर तक चल रही यह कांग्रेस शहरी विकास और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट जैसे मुद्दों पर दुनिया के दिग्गजों को एक साथ ला रही है और इस मंच पर दिल्ली मेट्रो का नाम सबसे आगे गूंज रहा है.

स्मार्ट सिटी एक्सपो में दिखा भारत का मेट्रो मॉडल

डीएमआरसी इस बड़े आयोजन में हिस्सा लेकर खुद को मेट्रो सेक्टर का वैश्विक सलाहकार दिखा रहा है. यह दुनिया के किसी भी देश को मेट्रो रेल बनाने से जुड़ी हर जरूरत के लिए पूरा समाधान दे सकता , योजना से लेकर निर्माण और संचालन तक.

स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस दुनिया का मशहूर कार्यक्रम है. इसमें 100 से ज्यादा देशों के शहर नियोजक, परिवहन विशेषज्ञ और तकनीकी पेशेवर आते हैं. यहां शहरी विकास, परिवहन और स्मार्ट समाधानों पर चर्चा होती है. डीएमआरसी का स्टॉल इन सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि वैश्विक मेट्रो परियोजनाओं की मदद कर रही है. इससे भारतीय तकनीक और अनुभव को दुनिया में मान्यता मिल रही है. राजदूत के दौरे से डीएमआरसी को और प्रोत्साहन मिला है.

ये भी पढ़ें- अब ChatGPT का ये प्लान बिल्कुल फ्री, मिलेगा 1 साल का मुफ्त ट्रायल, केवल दो स्टेप्स में करें एक्टिवेट

कई देश ले रहे हैं डीएमआरसी से सीख

यह आयोजन शहरी चुनौतियों का हल तलाशने का बड़ा मंच है. डीएमआरसी यहां अपनी सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं, जैसे समय पर प्रोजेक्ट पूरा करना, पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और सुरक्षित यात्रा.

कुल मिलाकर दिल्ली मेट्रो की यह भागीदारी भारत की स्मार्ट सिटी पहल को मजबूत कर रही है. कांग्रेस में कई देशों के प्रतिनिधि डीएमआरसी से सलाह लेने की इच्छा जता रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

24 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago