Maharashtra Assembly Election 2024:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच यवतमाल जिले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को यवतमाल जिले के वणी में संजय देरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे. हेलीकॉप्टर से उतरते ही चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उनका का बैग चेक किया.
बैग की जांच के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में विरोधियों पर तंज कसा. पूर्व सीएम ने सवाल किया कि क्या अब तक कितने नेताओं का बैग चेक किया गया. पहला ग्राहक में ही मिला क्या?
उन्होंने कहा कि मेरा बैग चेक करो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मेरे पहले और कितने नेताओं का बैग चेक किया. पूर्व सीएम ने पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पावर का कभी बैग चेक किया है क्या. उन्होंने चुनाव आयोग के कर्मचारियों से कहा कि अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी का बैग चेक करते हुए का वीडियो बना कर भेजो.
पूर्व सीएम ने आगे अपने भाषण में कहा कि जब मैं प्रचार के लिए आया तो 7 से 8 अधिकारियों ने मेरा बैग चेक किया. इसकी मैंने उन्हें इजाजत दे दी. मैंने उनका एक वीडियो भी बनाया. लेकिन अब से यदि किसी का बैग चेक किया जाए तो सबसे पहले अधिकारी का पहचान पत्र जांचें, पता करें कि वह किस पद पर है.
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगी. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
–भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…