मनोरंजन

The Kapil Sharma Show में 5 साल बाद लौटे Navjot Singh Sidhu? Viral हुए इस ट्वीट से जमकर हुआ हंगामा!

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नया टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) इन दिनों Netflix पर धमाल मचा रहा है. इस शो का ये दूसरा सीजन है और अब तक इसमें कई सारे सितारे नजर आ चुके हैं. लेकिन इसी बीच इस शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) नजर आ रहे हैं और इस बार कुछ बेहद धमाकेदार होने वाला है. आइए जानते हैं क्या?

5 साल बाद लौटे नवजोत सिंह सिद्धू

दरअसल, कपिल के इस नए प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू ने 5 साल बाद शो में वापसी की है. जी हां…उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कई सालों से फैन्स, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से नवजोत को शो पर बतौर जज लाने की डिमांड कर रहे थे. नेटफ्लिक्स वालों ने उनकी बात मानी तो लेकिन वायरल हुए इस ट्विस्ट के साथ.

ये ट्वीट हुआ वायरल

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उससे ये पता चलता है कि सिद्धू बतौर जज नहीं बल्कि बतौर गेस्ट इस शो का हिस्सा बने हैं. उनके साथ उनकी वाइफ नवजोत, क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी शो में बतौर मेहमान जुड़े हैं. शो में सुनील ग्रोवर सिद्धू के गेटअप में आकर अर्चना पूरन सिंह और उनकी जज वाली कुर्सी का मज़ाक उड़ाते भी दिखते हैं. हालांकि अभी तक नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से इस टीजर को शेयर नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: MMS लीक के बाद Pakistan की टिकटॉक स्टार Minahil Malik का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने किया ट्रोल

नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर क्यों घबरा गईं अर्चना?

नए प्रोमो में कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी देखकर पहले अर्चना घबरा जाती हैं और इसके बाद कहती हैं कि इन्हें जल्द कुर्सी से हटा. दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने 2019 में द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था. इसके बाद फरवरी 2019 में पुलवामा हमले पर उनकी टिप्पणियों के बाद उनकी विदाई आलोचनाओं के कारण हुई थी. इसके बाद उन्हें यहां से हटा दिया गया औऱ अर्चना ने उनकी जगह ले ली.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago