Uttar Pradesh Assembly By-election: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान वोटिंग के बीच बुर्का और पहचान पत्र को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी (SP) ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के दबाव में पुलिस प्रशासन उनके मतदाताओं को मतदान से रोक रहा है. इस संबंध में सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसके बाद आयोग ने कानपुर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में कार्रवाई करते हुए 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी फर्जी पहचान पत्र के जरिए मतदान का आरोप लगाते हुए पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित किए बिना वोटिंग कराने पर आपत्ति जताई है. इस पूरे विवाद का अखाड़ा कानपुर का सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां सपा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद पुलिसकर्मी मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड चेक कर रहे हैं.
सीसामऊ की हॉट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी (Suresh Awasthi) ने चुनाव के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक पोलिंग बूथ पर अपने पोलिंग एजेंट के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी गाड़ी पर पीछे से पथराव किए जाने का दावा करते हुए इसके लिए Samajwadi Party (सपा) को जिम्मेदार ठहराया.
सिविल लाइंस स्थित दयानंद हंसमुखी देवी बालिका इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर भी तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. यहां बीजेपी पार्षद और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिससे माहौल और गरमा गया.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर उपचुनाव में धांधली और धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे मतदाताओं को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में मतदान कराने की कोशिश कर रहे हैं. पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष मतदाता बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रहे हैं.
करहल में दलित समाज की एक बेटी की हत्या का जिक्र करते हुए ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ एक परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है और यह यादवों की भी पार्टी नहीं रही. पाठक ने सपा पर जाति और समुदाय की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे दलित और पिछड़े वर्गों के हितों के खिलाफ बताया.
–भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…