फोटो-सोशल मीडिया
Varanasi Lok Sabha Elections 2024: एक जून को लोकसभा चुनाव-2024 के अंतिम चरण यानी सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी. इसी दिन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. तो वहीं मतदान से पहले मुफ्ती-ए-बनारस और ज्ञानवापी मस्जिद के मुख्य इमाम मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी का बड़ा बयान सामने आ रहा है. उन्होने ज्ञानवापी का जवाब वोट से देने के लिए कहा है. इसी के साथ ये भी कहा है कि “एक फिरका बाबरी, ज्ञानवापी, मथुरा तो कभी आगरा की बुनियाद पर इलेक्शन की बात कर रहा है तो जाहिर सी बात है, रिएक्शन होगा.”
मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा और ज्ञानवापी मामले में चुप्पी को लेकर कहा कि ज्ञानवापी के मामले में राहुल ने आज तक क्या बोला? बनारस के बुनकर पलायन कर रहे हैं, इस पर क्या बोला है. उन्होंने इस पर कभी कोई आवाज नहीं उठायी. नोमानी ने आगे कहा कि वोट के नुकसान के डर से वह नहीं बोलते हैं. इसके आगे उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ज्ञानवापी का जवाब वोट से देना भी एक तरीका है और मुसलमान इस पहलू पर भी सोच रहे हैं.
नोमानी ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि डर और दहशत का आज जो माहौल है और वह पहले कभी नहीं रहा. सेक्यूलरिज्म के नाम पर दूसरी पार्टियों ने मुसलमानों के वोट लेने की कोशिश तो की है लेकिन हमें अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ज्ञानवापी UCC, CAA जैसे मसलों पर इन पार्टियों ने कभी भी मुसलमानों के हक में आवाज नहीं उठायी. उन्होंने आगे कहा कि इन राजनीतिक दलों ने वोट लेने के लिए एक बार हमदर्दी दिखाई लेकिन जब मौका आया तो पीठ फेरकर आगे बढ़ गए. इनको मुस्लिम आरक्षण का स्टैंड तो लेना चाहिए था.
मुफ्ती-ए-बनारस और ज्ञानवापी मस्जिद के मुख्य इमाम ने ये भी कहा कि ”उधर मंदिर-मस्जिद की बुनियाद पर वोटिंग की जा रही है तो जाहिर सी बात है कि रिएक्शन के तौर पर इधर से भी कुछ तो होगा ही. उन्होंने आगे कहा कि एक फिरका ज्ञानवापी, बाबरी, मथुरा तो कभी आगरा की बुनियाद पर चुनाव की बात कर रहा है. तो जाहिर सी बात है कि दूसरे फिरके के अंदर भी यही बात आएगी. उन्होने ये भी कहा कि एक तरफ ज्यादा नुकसान देने वाले हैं और एक तरफ कम नुकसानदेह. तो कम नुकसानदेह वाले को चुन लो. उम्मीद रहती है कि इनसे कम तकलीफ झेलने को मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…