चुनाव

Video: ‘देखो-देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया…’ जबलपुर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल

PM Modi Mega Road Show in Jabalpur: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं. इसी क्रम में वे आज सबसे पहले बिहार पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचे. यहां भी उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया. शाम को पीएम एमपी के जबलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान पीएम खुली जीप में सवार रहे उनके साथ सीएम मोहन यादव और स्थानीय उम्मीदवार दिनेश यादव भी थे.

 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो के रुट पर ‘देखो-देखो कौन आया बीजेपी का शेर आया’ जैसे नारे लगाए. इसके साथ ही ‘जय श्रीराम’ के नारे भी सुनाई दे रहे थे. जबलपुर के लोग पीएम को अपने करीब पाकर गदगद दिखे. रोड शो के रुट पर बड़ी संख्या में लोग घरों की छत पर भी मौजूद थे. लोगों ने अपने घरों की छत से फूल बरसाए और दीए जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

दावा रोड शो में शामिल हुए 50 हजार लोग

भाजपा ने दावा किया कि पीएम मोदी के रोड शो में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ घ-घर जाकर पीले चावल बांटकर रोड शो में शािमल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया था. बता दें कि पीएम ने जबलपुर में रोड शो कर महाकौशल और विंध्य क्षेत्र को साधने की कोशिश की. इस क्षेत्र में आदिवासी भी अच्छी खासी संख्या में मौजूद है. बता दें जबलपुर में पहले फेज में 19 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं पीएम 9 अप्रैल को बालाघाट में एक रैली को संबोधित करेंगे.

इस सीट से भाजपा ने आशीष दुबे को, तो वहीं कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि इस सीट से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने 2019 और 2014 के चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago