चुनाव

‘चुनाव में उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिले तो ब्रेक लें Rahul Gandhi…’ Prashant Kishor बोले- उन्होंने किसी को पार्टी का चेहरा नहीं बनने दिया

Prashant Kishor on Rahul Gandhi and congress: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम दल धुंआधार प्रचार में जुटे हैं. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने तो घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. इस बीच सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में अगर कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को राजनीति से ब्रेक लेने पर विचार करना चाहिए. प्रशांत किशोर ने ये बाते पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही.

ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं

प्रशांत ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे पिछले 10 साल से पार्टी को जिताने के लिए असफल प्रयास कर रहे हैं. इसके बावजूद वे न तो पार्टी से अलग हुए और नहीं उन्होंने किसी को चेहरा बनने दिया है. मेरी नजर में यह लोकतांत्रिक नहीं है. प्रशांत ने कहा कि जब आप पिछले 10 साल से एक ही काम कर रहे हैं और उसमें कोई सफलता नहीं मिलती है, तो ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है. आपको किसी और को 5 साल काम करने देना चाहिए. आपकी मां ने भी ऐसा ही किया था.

किशोर ने कहा कि 1991 के चुनाव में राजीव गांधी की हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही थी तब पीवी नरसिम्हा राव ने पार्टी की कमान संभाली थी. हालांकि उस समय सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय नहीं थी. उन्होंने भी पति की मौत के बाद ब्रेक लिया था.

राहुल ने जो कहा वो नहीं किया

सियासी रणनीतिकार ने राहुल के अमेठी छोड़़कर वायनाड से चुनाव लड़ने पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अगर आप यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान जैसे राज्यों में नहीं जीते और केरल में चुनाव जीत गए तो इसका कोई फायदा नहीं है. किशोर ने आगे कहा कि राहुल ने 2019 में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि वे पीछे हट जाएंगे और किसी और जिम्मेदारी सौंप देंगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

हार के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत

प्रशांत ने कांग्रेस और राहुल गांधी के उन दावों पर भी सवाल उठाया जिसमें चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया पर आरोप लगाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा सच नहीं है. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 206 से घटकर 44 पर आ गई थी. ऐसे में जब वह सत्ता में थी तो भाजपा का संस्थानों पर प्रभाव नहीं के बराबर था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago