पीएम मोदी के पैर छूते सीएम नीतीश कुमार.
Tejashwi Yadav on CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी अलग-अलग राज्यों में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम ने आज बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और एमपी के जबलपुर में रोड शो भी किया. इस बीच बिहार की नवादा रैली में ऐसा कुछ हुआ जिस पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा कि मैंने आज एक फोटो देखी जिसमें नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रहे थे.
तेजस्वी ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख हुआ. यह क्या हो रहा है? नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं. उनके जितना अनुभवी कोई दूसरा सीएम नहीं है लेकिन वे पीएम के पैर छू रहे हैं. इतना ही नहीं तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के बयान को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा क्या पीएम मोदी को भाजपा के नेता भगवान मानते हैं? उनका विरोध करना मतलब भगवान का विरोध करना है क्या?
बता दें कि बिहार के नवादा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सनातन विरोधी हैं. इस पर पटना में तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि पीएम का बयान अशोभनीय है. उन्होंने नीतीश कुमार के हवाले से कहा कि सीएम जानते हैं कि मेरे घर में छोटा मंदिर है, जहां परिवार के सभी सदस्य पूजा करते हैं. यह कोई दिखावे की चीज नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि जब भी कोई भाजपा का विरोध करता है तो उसे विधर्मी करार दिया जाता है. भगवान सब देख रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः Video: ‘देखो-देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया…’ जबलपुर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…