चुनाव

रील का आंकड़ा रियल में उतरा! विजय थलापति बने तमिलनाडु के अगले ‘अधिपति’, कौनसा फैक्टर आया काम?

Vijay Thalapathy TVK: तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से ही सिनेमा और जननेता छवि वाले चेहरों के प्रभाव के लिए जानी जाती रही है. एम. जी. रामचंद्रन और जयललिता जैसे दिग्गजों के बाद अब एक बार फिर अभिनेता से नेता बनने और मुख्यमंत्री की राह पर नजर आ रहे हैं विजय थलापति, जिनकी पार्टी TVK 2026 के चुनाव के नतीजों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है. राज्य की 234 सीटों में से TVK ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है और पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल कर रही है.

रील की भीड़ अब रियल में

तमिलनाडु का चुनावी इतिहास लंबे समय से इस बात का गवाह रहा है कि यहां की सत्ता मुख्यत द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच ही घूमती रही है. दशकों से यह द्विध्रुवीय राजनीति राज्य की पहचान बन चुकी थी, जहां किसी तीसरे विकल्प के लिए जगह बनाना बेहद मुश्किल माना जाता था. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में तस्वीर कुछ अलग नजर आई.

अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी TVK के साथ जिस तरह से राजनीतिक मैदान में एंट्री की, उसने पारंपरिक समीकरणों को चुनौती दे दी. 30 मार्च को चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही विजय ने जिस आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार शुरू किया, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनकी रैलियों में उमड़ती भीड़ सिर्फ एक फिल्मी स्टार के प्रति दीवानगी नहीं थी, बल्कि उसमें बदलाव की उम्मीद और नई राजनीति की तलाश भी साफ दिखाई दे रही थी.

सोशल मीडिया पर विजय का प्रभाव पहले से ही जबरदस्त था. उनके हर भाषण, हर रोड शो और हर बयान को लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा, शेयर किया और उस पर चर्चा की. लेकिन असली ताकत तब दिखी जब यही डिजिटल भीड़ जमीन पर भी उतर आई. रैलियों में उमड़ते जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि यह सिर्फ ‘रील’ की लोकप्रियता नहीं, बल्कि ‘रियल’ जनसमर्थन में बदलती हुई लहर है.


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय बने ‘जन नेता’, रजनी‑कमल की कोशिशें रह गईं अधूरी


तमिलनाडु में क्या विजय की पार्टी सरकार बनाएगी?

चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने बड़ा दावा किया था. इस सर्वे के मुताबिक तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) को विधानसभा चुनाव में करीब 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा रहा था कि विजय की पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. अब जो नतीजे सामने आ रहे हैं, वे इस अनुमान को सही साबित करते दिख रहे हैं और टीवीके सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

41 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago