चुनाव

PM Modi Roadshow In West Bengal: कृष्णानगर में पीएम मोदी का रोड शो देखने उमड़ा अपार जन-समूह, सामने आया VIDEO

PM Modi Election campaign: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान-दुर्गापुर और कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचे. उन्‍होंने कृष्णानगर में रोड शो किया, इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग उन्‍हें देखने के लिए उमड़े. प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर जनसमुदाय का अभिवादन किया. इस दौरान उन्‍होंने मतुआ समुदाय को साधने के प्रयास के तहत पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा.

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि तृणमूल कांग्रेस नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का समर्थन करेगी क्योंकि मतुआ लोगों को इससे फायदा होगा. लेकिन, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए इसका विरोध कर रही है.’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘इस बार क्या तृणमूल कांग्रेस 15 सीटें जीतकर और कांग्रेस 50 से कम सीटें पाकर और वाम मोर्चा जो पहले ही अपना जनाधार खो चुका है…चुनाव जीत सकते हैं? क्‍या ये स्थिर सरकार बना सकते हैं? जवाब है- ना’’

प्रधानमंत्री ने भाजपा की जीत का विश्‍वास जताते हुए कहा कि ‘‘केवल भाजपा की अगुवाई वाला राजग गठबंधन ही चुनाव जीत सकता है और स्थिर सरकार बना सकता है.’’

बर्द्धमान-दुर्गापुर और कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्रों में आमजन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह अनुसूचित जाति, दलितों और ओबीसी का आरक्षण छीन लेगी और उसे अपने ‘जिहादी वोट बैंक’ को दे देगी ताकि पार्टी अपनी ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ कर सके.

‘इंडिया’ गठबंधन की केवल एक नीति है- तुष्टीकरण

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाइयो बहनों…कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों वाला ‘इंडिया’ गठबंधन की केवल एक नीति है और वह है तुष्टीकरण की नीति. पहले, कांग्रेस ने मजहब के आधार पर देश को विभाजित किया और इसका खामियाजा उन सिख, ईसाई और पारसी जैसे समुदायों को भुगतना पड़ा, जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे. ऐसे समुदायों का ध्यान रखने के लिए, हमारी सरकार ने सीएए लाने का फैसला किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सहित ये दल अपने वोट बैंक को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए इसके खिलाफ जी-जान से लड़ रहे हैं.’’

यह भी पढ़िए: वायनाड के बाद अमेठी नहीं, रायबरेली से चुनावी पर्चा भरेंगे राहुल गांधी…दो-दो सीटें चुनने पर बोले PM मोदी— अरे शहजादे डरो मत, भागो मत

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

22 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago