खेल

ICC Rankings: वनडे और T20 में शीर्ष पर टीम इंडिया, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर 1

ICC Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से शुक्रवार को ताजा सालाना रैंकिंग जारी किया गया. जिसमें टीम इंडिया ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. लेकिन पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर खिसक गई. पांच दिवसीय प्रारूप में भारत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को शीर्ष स्थान गंवा दिया. सालाना अपडेट में 2020-21 सत्र के नतीजे हटा दिये गये हैं और इसमें मई 2021 के बाद पूरी हुई सभी श्रृंखलायें शामिल हैं.

भारत (120 अंक) टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया (124) से महज चार अंक पीछे है और तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से (15 अंक) आगे है. दक्षिण अफ्रीका (103 अंक) 100 अंक से ऊपर हासिल करने वाली चौथी टीम है. भारत मुख्यत: 2020-21 में आस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाये जाने से दूसरे स्थान पर खिसका. तीसरे से नौवें स्थान की रैंकिंग वाली टीम का क्रम समान है.

अब केवल नौ टीम ही रैंकिंग में शामिल हैं क्योंकि अफगानिस्तान और आयरलैंड रैंकिंग में शामिल होने के लिए जरूरी टेस्ट नहीं खेलते हैं. जबकि जिम्बब्वे ने पिछले तीन वर्षों में केवल तीन टेस्ट खेले हैं. एक टीम को रैंकिंग तालिका में शामिल होने के लिए तीन साल में न्यूनतम आठ टेस्ट खेलने होते हैं. सालना अपडेट के बाद भारत हालांकि वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है. इसमें मई 2023 से पहले पूरे हुए मैच के 50 प्रतिशत और इसके बाद के मैच के शत प्रतिशत अंक शामिल हैं.

भारत भले ही आस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हार गया हो लेकिन उसने उस पर बढ़त तीन से बढ़ाकर छह अंक की कर ली है. भारत के 122 अंक हैं. शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तीसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से अंतर कम किया है, जो आठ से अब चार अंक का रह गया है. श्रीलंका पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड से महज दो अंक पीछे है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है लेकिन 264 रेटिंग अंक हासिल करने वाली भारतीय टीम से सात अंक पीछे है. दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के भी दक्षिण अफ्रीका की तरह 250 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना में उससे पीछे है. वेस्टइंडीज के 249 अंक हैं. इससे तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड और छठे स्थान की वेस्टइंडीज के बीच केवल तीन अंक का अंतर है. पाकिस्तान की टीम दो पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गयी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: नीतीश रेड्डी ने बताई सनराइजर्स हैदराबाद टीम में क्या है उनकी भूमिका, इस दिग्गज बल्लेबाज का लिया नाम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

49 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

31 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago