चुनाव

क्या बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार? बस थोड़ी ही देर में जानिए भारत एक्सप्रेस और AM Analytics के AI Exit Poll के आंकड़े

West Bengal AI Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है. सूबे की 294 सीटों पर हुए इस चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और AM Analytics के AI Exit Poll ने सियासी हलचल को तेज कर दिया है. इस साइन्टिफिक एग्जिट पोल में सबसे सटीक नतीजे देखने को मिल रहे हैं क्योंकि ये पोल काफी सारे रिकॉर्ड, डाटा और सर्वे को एक साथ ला कर फिर उसका AI के जरिये विश्लेषण करते हुए तैयार किया गया है.

इस एग्जिट पोल का पूरा परिणाम हम थोड़ी ही देर में आपसे साझा करेंगे लेकिन इससे पहले जान लीजिए कुछ खास मुद्दे जिसपर काम करते हुए AM ANALYTICS इस AI एग्जिट पोल का आंकलन कर पाया। AM ANALYTICS सॉफ्टवेयर के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में SIR बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक 70.7 फीसदी लोगों का मानना है कि SIR सीटों के लिहाज से बड़ा फैक्टर रहा, जबकि 29.3 फीसदी ने इससे इनकार किया. वहीं जनता की राय में 50 फीसदी लोगों ने माना कि SIR असरदार है, 24 फीसदी ने इसे नकार दिया, जबकि 26 फीसदी लोगों ने पता नहीं कहा.

महिला सुरक्षा बना बड़ा मुद्दा

पश्चिम बंगाल चुनाव में महिला सुरक्षा को बड़ा मुद्दा मानते हुए बीजेपी चुनावी मैदान में उतरी थी. AM ANALYTICS सॉफ्टवेयर के मुताबिक इस चुनाव में महिला सुरक्षा का मुद्दा अहम भूमिका निभा रहा. एआई एग्जिट पोल के मुताबिक 74 फीसदी ने महिला सुरक्षा को बड़ा चुनावी मुद्दा माना, जबकि 26 फीसदी ने इससे इनकार किया. वहीं जनता के बीच 54 फीसदी लोगों ने इसे बड़ा मुद्दा माना, जबकि 40 फीसदी ने नहीं और 6 फीसदी ने कोई स्पष्ट राय नहीं दी.

ये भी पढ़ें-जहां ईवीएम पर टेप मिला, वहां फिर से वोटिंग का आदेश… फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मैदान में

ऐसे में अब सबकी निगाहें 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर है. जो यह तय करेंगे कि बंगाल में ममता सरकार बरकरार रहेगी या इस बार खेला होबे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago