West Bangal Election:पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम पर टेप चिपका दिया गया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया. इस शिकायत को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया और ऐसे बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया.
चुनाव आयोग का बयान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जहां भी ईवीएम पर काला या सफेद टेप पाया जाएगा, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरे क्षेत्र में फिर से मतदान कराया जा सकता है.
बीजेपी की शिकायत
बीजेपी ने फाल्टा इलाके में ईवीएम पर टेप लगे होने की शिकायत की थी. आयोग ने इसे गंभीर मानते हुए जांच शुरू की और कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो तुरंत पुनर्मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग से पहले ही आयोग ने निर्देश दिए थे कि मतदान शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मशीन पर सभी उम्मीदवारों के नाम साफ दिखाई दें.
नियम और निर्देश
चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि किसी भी उम्मीदवार के बटन को टेप, गोंद या किसी अन्य चीज से ढकना पूरी तरह प्रतिबंधित है. मतदान शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी को यह देखना जरूरी है कि बैलट यूनिट पर किसी भी तरह का निशान, रंग या रसायन न लगा हो. अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें-बंगाल में वोटिंग के बीच ‘खूनी संग्राम’! दक्षिण 24 परगना से लेकर नादिया तक TMC के गुर्गे क्यों बौखलाए?
गंभीर अपराध माना जाएगा
चुनाव अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ चुनावी अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में न केवल पुनर्मतदान होगा बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की
जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


