West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के दौरान नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है. बंदूक की बट, लाठी और रॉड से भाजपा बूथ एजेंट को पीटा गया है, जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है.
चपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैकत सरकार ने आईएएनएस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब पार्टी का बूथ एजेंट बूथ पर जा रहा था, तभी टीएमसी उम्मीदवार के कथित गुंडों ने उसे घेर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मफीदुल नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने एजेंट को बंदूक की बट, लाठी और रॉड से बुरी तरह पीटा. घायल एजेंट को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है. सैकत सरकार ने कहा कि टीएमसी उम्मीदवार जनता को डराने की कोशिश कर रहा है और अपराधियों के जरिए मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.
भाजपा उम्मीदवार ने प्रशासन और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए.” उन्होंने जोर दिया कि आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता बिना किसी डर के घर से बाहर निकलकर वोट कर सकें.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के तहत जिन 142 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उसमें नादिया की चपरा सीट भी शामिल है. यहाँ तृणमूल कांग्रेस ने जेबर शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से आसिफ खान मैदान में हैं. इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 42 डिग्री के टॉर्चर के बाद रिमझिम बारिश से राहत; जानें आज आंधी-तूफान को लेकर क्या है अपडेट?
राज्य की सभी 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच हो रहे इस मतदान के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे, जिससे स्पष्ट होगा कि बंगाल की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…