Bharat Express DD Free Dish

बंगाल चुनाव में हिंसा: नादिया में बंदूक की बट और रॉड से BJP एजेंट को पीटा, TMC का पोलिंग बूथ पर हमला

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान नादिया के चपरा में भाजपा बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है. भाजपा उम्मीदवार ने टीएमसी पर मारपीट का आरोप लगाया है.

West Bengal Election 2026 Nadia Violence Chapra Assembly Constituency

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के दौरान नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है. बंदूक की बट, लाठी और रॉड से भाजपा बूथ एजेंट को पीटा गया है, जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है.

उम्मीदवार सैकत सरकार के गंभीर आरोप (West Bengal Election Voilence)

चपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैकत सरकार ने आईएएनएस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब पार्टी का बूथ एजेंट बूथ पर जा रहा था, तभी टीएमसी उम्मीदवार के कथित गुंडों ने उसे घेर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मफीदुल नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने एजेंट को बंदूक की बट, लाठी और रॉड से बुरी तरह पीटा. घायल एजेंट को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है. सैकत सरकार ने कहा कि टीएमसी उम्मीदवार जनता को डराने की कोशिश कर रहा है और अपराधियों के जरिए मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.

चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान की अपील (West Bengal Election Violence in Nadia)

भाजपा उम्मीदवार ने प्रशासन और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए.” उन्होंने जोर दिया कि आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता बिना किसी डर के घर से बाहर निकलकर वोट कर सकें.

चपरा सीट का समीकरण और चुनावी शेड्यूल (West Bengal Election Update)

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के तहत जिन 142 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उसमें नादिया की चपरा सीट भी शामिल है. यहाँ तृणमूल कांग्रेस ने जेबर शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से आसिफ खान मैदान में हैं. इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 42 डिग्री के टॉर्चर के बाद रिमझिम बारिश से राहत; जानें आज आंधी-तूफान को लेकर क्या है अपडेट?

मतदान और परिणाम

राज्य की सभी 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच हो रहे इस मतदान के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे, जिससे स्पष्ट होगा कि बंगाल की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read