Raghav Chadha BJP Join: भारतीय राजनीति में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, राघव चड्ढा. आम आदमी पार्टी (AAP) के चमकते सितारे रहे राघव का अचानक पाला बदलना न सिर्फ राजनीति बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी खलबली मचा गया है. सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक, हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर राघव को बीजेपी में जाने के लिए मनाया किसने? अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के लिए एक बड़ा नाम सामने आया है.
पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने इस पूरे मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि राघव चड्ढा के इस बड़े राजनीतिक कदम के पीछे असल में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका का राजनीति से क्या लेना-देना? दरअसल, मामला पारिवारिक है.
सिद्धू का कहना है कि राघव और ‘आप’ के बीच काफी समय से खींचतान चल रही थी. परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका को बताया था कि राघव की पार्टी में स्थिति ठीक नहीं है और उन पर ईडी (ED) की जांच की तलवार भी लटक रही है. बहन की फिक्र करते हुए प्रियंका ने कथित तौर पर अपने रसूख का इस्तेमाल किया और बीजेपी के बड़े नेताओं से बात कर राघव के लिए रास्ता साफ किया.
ये भी पढ़ें- “अंग्रेज चले गए, पर हम आज भी मानसिक गुलाम हैं” बॉलीवुड के ‘अंग्रेजीकरण’ पर भड़के शेखर सुमन
सिर्फ बाहरी चर्चा ही नहीं, खुद राघव चड्ढा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि जिस आम आदमी पार्टी को उन्होंने एक आंदोलन के रूप में ज्वाइन किया था, वह अब वैसी नहीं रही. राघव ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर उन्हें बोलने की आजादी नहीं मिल रही थी और उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने को कहा जा रहा था. उन्होंने यहां तक कह दिया कि पार्टी अब भ्रष्टाचार में डूबे कुछ लोगों का गुट बनकर रह गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…