चुनाव

Lok Sabha Elections 5th Phase: भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, जमकर हुई नारेबाजी, Video वायरल

West Bengal Lok Sabha Elections 5th Phase: आज पश्चिम बंगाल में सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच यहां की कुछ सीटों पर लगातार भाजपा उम्मीदवार और टीएमसी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के बीच बहस देखी जा रही है. ताजा वीडियो हुगली लोकसभा में धनियाखाली विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ केंद्र में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बहस का वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी लगाई जा रही है.

लॉकेट चटर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यहां पर वोटों की धांधली की जा रही है. खुलेआम वोटों की हेराफेरी हो रही है. पिछली बार यहां पर EVM मशीन तोड़ी गई थी और ऐसी ही शिकायत मिली थी. इन्हें लगा कि मैं यहां नहीं आऊंगी. यहां लाइन में खड़े हुए सभी मतदाता फेक हैं.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: झारखंड में 1500 लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, ये वजह आई सामने

बता दें कि इससे पहले बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के बीच झड़प का वीडियो भी सामने आ चुका है. इसको लेकर भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि “महिला वोटर को रोका जा रहा है. पुलिस कोई काम नहीं कर रही है. बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा. लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है. मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है.”

टीएमसी उम्मीदवार पर रुपए बांटनें का लगाया आरोप

इससे पहले अर्जुन सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार पर पैसे बांटने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पार्थ भौमिक (टीएमसी उम्मीदवार) कल रात में सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए पैसे बांट रहे थे. वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. फिलहाल पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर जारी मतदान के दौरान छुटपुट घटनाएं सामने आई हैं और शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

22 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

48 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago