आस्था

क्या राहुल कभी बन पाएंगे प्रधानमंत्री? जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली

Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Kundli: इस वक्त देश में सभी राजनीतिक पार्टियां लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटी हैं. लोक सभा चुनाव में बीजेपी जहां 400 से अधिक सीटों को जीतने की उम्मीद कर रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी  भी INDIA अलायंस के साथ अपने अस्तित्व को बचाने के लिए मैदान में है.

देश के जाने-माने गांधी परिवार के एक ऐसे चिराग की जो घराना दशकों तक देश पर शासन करता रहा. राहुल गांधी का जन्म 18 जून 1970 को रात 9 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली में हुआ. जन्म के समय इनकी कुंडली मकर लग्न की बनती है और इनका जन्म मूल नक्षत्र में हुआ. आइए अब बात करते हैं राहुल गांधी की कुंडली के बारे में.

शनि नीच के होने के कारण वाणी में असर नहीं

राहुल गांधी की कुंडली के स्वामी शनि देव है क्योंकि इनकी कुंडली मकर लग्न की है और शनि देव चतुर्थ भाव में नीच होकर बैठे हैं. इसका अर्थ यह है कि इनको मकान-संपत्ति के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लड़ना पड़ सकता है. शनि नीच के कारण उनकी वाणी को असरदार नहीं बनाएगा. यानी, राहुल गांधी अगर किसी से भी कुछ बात करेंगे तो उनकी बातें ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहेंगी.

गठबंधन में होगा नुकसान

राहुल गांधी की कुंडली में चंद्र देव 11वें घर में वृश्चिक राशि में बैठते हैं जो कि नीच के हैं. इसका मतलब यह है कि इनका जो चंद्रमा होगा वह सप्तम भाव का स्वामी है जो कि नीच होकर 11 घर में बैठता है. यानी उनके विवाह में विलंब रहेगा या विवाह होगा ही नहीं. इनके लिए गठबंधन भी ठीक नहीं रहेगा क्योंकि गठबंधन अगर यह किसी भी पक्ष करेंगे तो उसको नुकसान ही होगा. पार्टनरशिप उनके लिए शुभ नहीं रहेगी. जबकि अकेले दम पर ही अच्छा करेंगे.

शासन-सत्ता का सहयोग मुश्किल

पंचम भाव का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में आकर बैठता है इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी जी के लव अफेयर तो हो सकते हैं लेकिन वह शादी तक नहीं पहुंचेंगे. इन्हें अकेले जीवन जीना पड़ सकता है. चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल छठवें घर में बैठता है अर्थात इनको शासन सत्ता का सहयोग मिलना मुश्किल है. हो सकता है कि उनके शत्रुओं की संख्या भी ज्यादा हो जिसकी वजह से इनका मन परेशान रह सकता है.

कभी-कभी डिप्रेशन की शिकायत

चंद्रमा की नीचता के कारण और चंद्रमा के केंद्रम दोष में फंसे रहने के कारण अलगाववाद में विश्वास रखेंगे और एकाकी जीवन इनको पसंद आएगा. कभी-कभी इनको डिप्रेशन की भी शिकायत हो सकती है. अचानक मूड में परिवर्तन आ सकते हैं. वैसे बुध देव के पंचम भाव में बैठने के कारण यह एक युवराज की भांति कार्य करेंगे. दिल के एक साफ इंसान रहेंगे.

जुलाई 2025 तक शनि की ढैय्या

अगर हम वर्तमान समय की बात करें तो इस समय राहुल गांधी जी पर शनि की ढैय्या चल रही है जो जुलाई 2025 तक रहेगी. इस समय मंगल में राहु की अंतर्दशा चल रही है जो 10 अक्टूबर 2024 तक रहेगी. हालांकि, यह समय उनके लिए अच्छा है. परंतु, इनकी कुंडली में कोई भी राजयोग ना होने के कारण यह सत्ता पक्ष में नहीं आ पाएंगे.

अक्टूबर के बाद का समय अच्छा

मंगल छठवें घर में बैठने के कारण इन पर कोई केस भी चल सकता है. जिसके कारण इनका परेशानी उठानी पड़ सकती है. अक्टूबर के बाद जब मंगल में बृहस्पति की दशा आएगी तो उस समय हो सकता है इनको कोई विशिष्ट पद मिल जाए जिसके कारण उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अर्थात अक्टूबर 2024 के बाद इनका समय अच्छा रहेगा. विरोधी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.

कुंडली में नहीं है कोई राजयोग

राहुल गांधी जी की कुंडली में कोई भी राजयोग नहीं बनता है जिसकी वजह से शासन सत्ता का उपभोग इनके भाग्य में नहीं है. क्योंकि, इनके चंद्रमा और शनि नीच है अतः यह गरीब बेसहारा और बेजुबान प्राणियों की जितनी सेवा करेंगे उतना उनके जीवन के लिए अच्छा रहेगा. राहुल गांधी जी के आने वाले जीवन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: राजयोग या फिर सत्ता खोने का डर! जानें, क्या कहते हैं पीएम मोदी के ग्रह-नक्षत्र

एस्ट्रोलॉजर डॉ. संजीव शर्मा

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

16 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

17 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

32 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

42 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

51 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago