आस्था

आज बुद्ध पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, नहीं मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Buddha Purnima 2024 Mistakes: बुध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस साल यह पूर्णिमा गुरुवार 23 मई को यानी आज है. पूर्णिमा (Purnima) का दिन धन की देवी लक्ष्मी को भी समर्पित माना गया है. वैशाख पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. उन्हें भगवान विष्णु का 9वां अवतार कहा जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी से जुड़ी कुछ गलतियां (Buddha Purnima Tulsi Mistakes) नहीं करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़ी गलतियों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती.

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या ना करें?

बुद्ध पूर्णिमा के दिन शाम को तुलसी की पूजा करते वक्त भूलकर भी तुलसी के पौधे को छूना नहीं चाहिए. सनातन धर्म में मान्यता है कि शाम के वक्त तुलसी को स्पर्श करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.

तुलसी की पूजा करते वक्त महिलाओं को बाल खुले नहीं रखने चाहिए. ऐसे में अगर बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करनी हो तो इस बात का खास ख्याल रखें.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्तों को झटका देकर नहीं तोड़ना चाहिए. इस दिन तुलसी के पत्तों को कोमलता से तोड़ना अच्छा माना गया है.

वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी-पौधे में जल चढ़ाने के बाद उसकी परिक्रमा करना न भूलें. इस दिन तुलसी में जल देने के बाद कम के कम तीन बार परिक्रमा जरूर करनी चाहिए. मान्यतानुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी की आसपास किसी प्रकार की कोई गंदगी ना रहे. बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में नॉनवेज या लहसुन-प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन ऐसा करने वालों को तुलसी से बिल्कुल दूर रहना चाहिए.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या करें?

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इस दिन पूजन के दौरान उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए. इसके अलावा तुलसी की माला पर मां लक्ष्मी के मंत्र- ओम् महालक्ष्मयै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ कई दुर्लभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ; चूके तो होगा पछतावा

Dipesh Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago