Repolling in West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कुछ सीटों पर चुनाव आयोग दोबारा मतदान (री-पोलिंग) करा रहा है. री-पोलिंग के दौरान फाल्टा इलाके में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है. BJP ने TMC पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों की सुरक्षा बलों से भी बहस हुई है.
कुछ लोगों ने TMC नेताओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई. जिन सीटों पर दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराया गया, वहां सुबह 11 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान कुछ बूथों पर गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं. चुनाव आयोग ने इन शिकायतों की जांच के बाद दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर 15 बूथों पर दोबारा मतदान का फैसला लिया. यह मतदान 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चल रहा है.
री-पोलिंग मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर हो रही है. ये दोनों सीटें दक्षिण 24 परगना जिले में आती हैं. 29 अप्रैल को यहां पहले मतदान हुआ था, लेकिन EVM में छेड़छाड़, बटन ब्लॉक करने और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने इन बूथों के वोट रद्द कर दिए.
चुनाव आयोग को TMC कार्यकर्ताओं द्वारा EVM के बटन पर टेप चिपकाने, चिंगम लगाने या विपक्षी उम्मीदवारों के नाम और चिन्ह पर स्याही लगाने जैसी शिकायतें मिली थीं. इन गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद आयोग ने Representation of the People Act के तहत इन बूथों पर मतदान रद्द कर दोबारा मतदान का आदेश दिया. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के साथ मतदान हो रहा है और वेबकास्टिंग भी चल रही है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. चुनाव दो चरणों में हुए – 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर. पूरे राज्य में करीब 2,926 उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान में रिकॉर्ड 92.93 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया.
सभी चरणों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी. नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे. अभी TMC और BJP दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धांधली के आरोप लगा रहे हैं. BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने मौजूदा सरकार पर रुकावट डालने के आरोप लगाए हैं. ममता बनर्जी की TMC सरकार तीसरी बार सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि BJP सत्ता हासिल करने का लक्ष्य रखती है.
यह भी पढ़िए: ‘4 मई दीदी गई…’, बंगाल चुनाव पर फलोदी सट्टा बाजार का ‘महा-यू-टर्न’! ताजा आंकड़ों ने क्यों उड़ाये ममता बनर्जी के होश?
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…