How to Increase Protein in Vegetarian Diet: आजकल फिटनेस का जिक्र छिड़ते ही सबसे पहले जुबां पर प्रोटीन का नाम आता है. जिम जाने वाले हों या घर पर एक्सरसाइज करने वाले, हर कोई बस यही पूछ रहा है कि प्रोटीन कैसे पूरा करें? इसके लिए मार्केट में महंगे सप्लीमेंट्स और फैंसी डाइट चार्ट की भरमार है, लेकिन हकीकत तो ये है कि हर किसी की जेब और समय इसकी इजाजत नहीं देते. खासकर अगर आप शाकाहारी हैं और अंडा भी नहीं खाते, तो मामला और भी पेचीदा हो जाता है. अक्सर लोगों को लगता है कि बिना अंडे या चिकन के प्रोटीन मिलना नामुमकिन है, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है.
अगर आप भी वही घिसे-पिटे प्रोटीन पाउडर के डिब्बे खाली करके थक चुके हैं, तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे देसी और स्मार्ट जुगाड़ बताते हैं जिनसे आप अपने रोज के खाने को ही ‘प्रोटीन बम’ बना सकते हैं.
सोया चंक्स प्रोटीन का सबसे सस्ता और बेहतरीन जरिया हैं. अगर सुबह की भागदौड़ में आपके पास टाइम नहीं है, तो सोया चंक्स को भिगोकर निचोड़ लें और बेसन के साथ पीसकर इसका चीला बना लें. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है. वहीं, अगर आप चावल के शौकीन हैं, तो एक छोटा सा बदलाव करें चावल की मात्रा कम रखें और इसमें दरदरे पिसे हुए सोया चंक्स मिला दें. यकीन मानिए, स्वाद में फर्क भी नहीं चलेगा और आपकी बॉडी को भरपूर प्रोटीन मिल जाएगा.
पनीर जैसा दिखने वाला टोफू प्रोटीन का पावरहाउस है, लेकिन बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता. इसका तोड़ ये है कि आप टोफू को बड़े टुकड़ों में काटकर पानी के साथ पीस लें और इसकी प्यूरी को अपनी पसंदीदा पास्ता सॉस या सब्जी की ग्रेवी में मिला दें. इससे ग्रेवी एकदम क्रीमी और रिच हो जाएगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि इसमें टोफू छिपा है.
ये भी पढ़ें- Bhramari Pranayama: स्ट्रेस और बेचैनी से मिलेगी तत्काल राहत, रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह खास योग
अक्सर हम सैंडविच या पराठे के साथ मेयोनीज या बाजार की केचप खाते हैं, जो सिर्फ कैलोरी बढ़ाती हैं. इसकी जगह आप घर पर ही टोफू की प्रोटीन डिप बना सकते हैं. बस टोफू को लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, थोड़ा सा दही का पानी और हरा धनिया डालकर ब्लेंड कर लें. यह चटपटी डिप सैंडविच, रैप या सादे थेपले का स्वाद तो बढ़ाएगी ही, साथ ही आपकी प्रोटीन की कमी को भी पूरा करेगी.
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप सप्लीमेंट ले सकते हैं, तो अनफ्लेवर्ड प्रोटीन पाउडर एक जादुई चीज है. इसे सिर्फ शेक में पीने के बजाय अपनी दाल या डोसा बैटर में मिला दें. इसका कोई अपना टेस्ट नहीं होता, इसलिए खाने का स्वाद वही रहता है लेकिन उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कई गुना बढ़ जाती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…