Bharat Express DD Free Dish

‘4 मई दीदी गई…’, बंगाल चुनाव पर फलोदी सट्टा बाजार का ‘महा-यू-टर्न’! ताजा आंकड़ों ने क्यों उड़ाये ममता बनर्जी के होश?

फलोदी सट्टा बाजार ने बंगाल चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर दिखाते हुए BJP को बहुमत के पार बताया है. ममता बनर्जी की सीट तक पर मुकाबला कड़ा, साइलेंट वोटर्स ने बदल दिया पूरा गणित…

AI Generated image

Bengal Election 2026 Satta Bazaar Prediction: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने हैं, लेकिन उससे पहले सट्टा बाजार के गलियारों में आए एक ‘भूकंप’ ने राजनीतिक पंडितों के होश उड़ा दिए हैं. राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार (Bengal Election Satta Bazaar), जो कल तक ममता बनर्जी की हैट्रिक की उम्मीद जता रहा था, उसने दूसरे चरण की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद पूरी तरह पाला बदल लिया है. दरअसल सट्टेबाजों के नए गणित ने अब बंगाल में ‘परिवर्तन’ की मुहर लगा दी है, जिससे टीएमसी खेमे में बेचैनी और बीजेपी कैंप में उत्साह का माहौल है.

बीजेपी की सीटों में ‘रॉकेट’ जैसी उछाल

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. चुनाव की शुरुआत में जो बाजार बीजेपी को महज 100 सीटों के आसपास समेट रहा था, उसने अब बीजेपी को 150 से 152 सीटों तक पहुँचा दिया है. बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, यानी सट्टा बाजार अब बीजेपी की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार देख रहा है. वहीं, टीएमसी का ग्राफ गिरकर 137 से 140 सीटों के बीच सिमट गया है.

भवानीपुर में फंसीं ममता? (Bengal Election Satta Bazaar)

सबसे हैरान करने वाला ट्रेंड मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपनी सीट भवानीपुर से आ रहा है. सट्टा बाजार में जिस उम्मीदवार की जीत जितनी पक्की होती है, उसका भाव उतना कम होता है. चुनाव से पहले ममता बनर्जी का भाव 20-25 पैसे था, लेकिन अब यह उछलकर 50 पैसे तक पहुँच गया है. बाजार की भाषा में भाव का दोगुना होना इस बात का संकेत है कि सुवेंदु अधिकारी ने मुकाबले को इतना कड़ा कर दिया है कि दीदी की जीत अब पक्की नहीं मानी जा रही.

‘मौन’ मतदाताओं ने बिगाड़ा टीएमसी का खेल!

सट्टेबाजों का मानना है कि बंगाल में इस बार हुई 92.85% की रिकॉर्ड वोटिंग सत्ता विरोधी लहर का नतीजा है. जानकारों का कहना है कि भारी मतदान अक्सर सत्ता परिवर्तन का संकेत होता है. फलोदी के सटोरियों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में जिस तरह से महिलाएं और साइलेंट वोटर्स घर से बाहर निकले हैं, उसका सीधा फायदा बीजेपी की झोली में गिरता दिख रहा है. यही वजह है कि अचानक सट्टा बाजार ने अपनी पुरानी भविष्यवाणियों पर यू-टर्न मार लिया है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में खेला अभी बाकी!..डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट के 15 बूथों पर आज क्यों हो रही है दोबारा वोटिंग?

असम और केरल में भी बदले समीकरण(Satta Bazaar chunav Anumaan)

फलोदी सट्टा बाजार ने सिर्फ बंगाल (Bengal Election Satta Bazaar) ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी बड़ा फेरबदल किया है. असम में बीजेपी गठबंधन को 100 सीटों के साथ ‘क्लीन स्वीप’ की ओर दिखाया जा रहा है. वहीं केरल में यूडीएफ (UDF) को 80 सीटों के साथ सत्ता के करीब माना जा रहा है. हालांकि, तमिलनाडु में सट्टा बाजार अब भी डीएमके (DMK) गठबंधन को 140 से ज्यादा सीटें देकर उनकी वापसी की उम्मीद जता रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read