ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन?
Who will be the next CM of Odisha : लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. इन राज्यों के चुनाव परिणाम भी आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी ने ओडिशा में नवीन पटनायक का 24 साल पुराना किला ध्वस्त कर दिया. यहां पर भाजपा ने 147 में से 74 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेडी को सिर्फ 51 सीटें मिली हैं. बहुमत मिलने के साथ ही अब बीजेपी नई सरकार के गठन की तैयारियों में जुट गई है. राज्य की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसको लेकर भी पार्टी नेतृत्व मंथन रहा है.
राज्य का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. जिसमें कुछ नाम सबसे आगे चल रहे हैं. ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक एक से दो दिनों में होगी, जिसमें सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है. हालांकि इस बीच चार नाम तेजी के साथ चर्चा में बने हुए हैं. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बैजयंत पांडा, अपराजिता सारंगी और प्रताप सारंगी का नाम शामिल है.
धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से सांसद हैं. खबरों में दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान सीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने साल 2000 में राजनीति में कदम रखा था. तब उन्होंने विधानसभा चुनाव से सियासी करियर की शुरुआत की थी. 2004 में प्रधान ओडिशा के देवगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे. हालांकि 2009 में पल्लाहारा विधानसभा चुनाव में हार गए थे. बाद में भाजपा ने उन्हें बिहार और उसके बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था.
बीजेपी नेता अपराजिता सारंगी का नाम भी मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में चल रहा है. अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता यासिर नवाज और बीजेडी के मनमथ राऊथे को कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव में जीत हासिल की है. अपराजिता सारंगी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही राजनीति में भी काफी सक्रिय रहती हैं. उन्होंने 1990 में बिहार की भागलपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था.
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भी सीएम पद मजबूत दावेदारों में से एक हैं. इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था. पांडा का एक सफल कारपोरेट करियर रहा है. बैजयंत पांडा ने 6 साल पहले भाजपा ज्वॉइन की थी. उससे पहले वे बीजेडी से एक बार सांसद भी रह चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में पांडा को हार मिली थी. अब उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के अंशुमान मोहंती को हराकर जीत दर्ज की है.
यह भी पढ़ें- एनडीए सांसदों का 7 जून को दिल्ली में होगा जमावड़ा, कई राज्यों के सीएम और BJP के बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद, ये है वजह
इन लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी का नाम भी शामिल है. प्रताप सारंगी 2022 में जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे. प्रताप सारंगी बेहद ही सरल और सादगी पसंद नेता माने जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…