Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

एनडीए सांसदों का 7 जून को दिल्ली में होगा जमावड़ा, कई राज्यों के सीएम और BJP के बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद, ये है वजह

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है.

NDA meeting

7 जून को एनडीए सांसदों की होगी बैठक (फाइल फोटो)

भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार (7 जून) की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हो सकती है, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे. 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे.

8 जून को नरेंद्र मोदी ले सकते हैं शपथ

बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं. शुक्रवार को ही एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की भी बैठक हो सकती है, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके अगले दिन 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

5 जून को एनडीए की हुई थी बैठक

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया.

यह भी पढ़ें- INDI Alliance की खड़गे के घर बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जनादेश मोदी के खिलाफ, हमारे गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है

बैठक में 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे

पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और एनडीए को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism