L2 Empuraan: मलयालम सिनेमा के जाने-माने दो बड़े सुपरस्टार एक्टर्स पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं. उनकी फिल्म लुसिफर 2: एम्पुरान, 27 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में फैंस को मोहनलाल का जलवा दिखने वाला है. लेकिन इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, ने पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा पैदा कर दी है. अभिनेता और निर्देशक ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है जिससे दर्शक यह अनुमान लगा रहे हैं कि पोस्टर में खड़ा व्यक्ति मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान (Aamir Khan) है.
मंगलवार (25 मार्च) को एक्टर और फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें एक आदमी को काले रंग की पोशाक पहने हुए दिखा रहा है. उसके जैकेट पर लाल ड्रैगन का डिजाइन बना हुआ है. हालांकि, पोस्टर में केवल आदमी की पीठ दिखाई दे रही थी, जिससे उसकी पहचान लगाना काफी मुश्किल हो गया है. पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर पृथ्वीराज ने लिखा, “2 दिन बाकी हैं. L2: Empuran 27 मार्च से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.” पोस्टर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है.
इस तस्वीर की झलक इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और प्रशंसक तुलना करने के लिए आमिर खान की ऐसी ही एक तस्वीरें शेयर कर अनुमान लगा रहे हैं कि यह आमिर खान ही हैं. यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है जहां कुछ लोगों का मानना है कि यह आमिर खान की तस्वीर है तो वहीं कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
इंटरनेट पर नए पोस्टर में दिख रहे अभिनेता के बारे में अनुमान लगाना बंद नहीं हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, “यह आमिर खान है, उसके कान देखो.” दूसरे ने लिखा की, “यह पक्का आमिर खान है. यहां तक कि उनकी बहन निखत खान हेगड़े भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.” एक और यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “अगर आमिर खान खलनायक हैं, तो आमना-सामना बहुत बड़ा होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा की फिल्म को प्रमोट करने का यह कैसा तरीका है.
फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में निखत खान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्य़ू के दौरान, पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया, “जब मैंने उनका ऑडिशन देखा तो मैंने कहा कि मुझे वह पसंद हैं. मैंने कहा कि मैं उन्हें चाहता हूं. मेरे कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘ओह हां, वह अद्भुत हैं. वैसे, वह आमिर सर की बहन भी हैं.’ मैंने कहा, ‘सच में?'” निर्देशक ने यह भी बताया कि आमिर खान ने उनसे पूछा था कि फिल्म में उनकी बहन ने कैसा काम किया है.
पोस्टर को लेकर फैंस तो यहां तक अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म में ड्रैगन आमिर खान नहीं तो मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल ही है. एक और फैंस ने एक्स पर कहा कि यह आमिर खान ही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…