Housefull 5 First Song: स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी में तड़का लाने वाले हैं. साजिद नाडियाडवाला की की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया है. जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?
‘लाल परी’ गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है. इस गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ में नजर आई है. बता दें कि ये दोनों पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, जिसमें ‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘कुड़ी चमकीली’, ‘बॉस’ जैसे गाने शामिल हैं. जारी किए गाने के महज तीन घंटों के भीतर ही व्यूज ही नहीं बढ़े बल्कि यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
रिलीज किए गए गाने में सभी मुख्य कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं. इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है. संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं. फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर होगा इसकी झलक भी गाना दे जाता है. यो यो हनी सिंह के अंदाज को बखूबी गाना बयां करता है.
टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ” उथल-पुथल से भरा हाउसफुल, रहस्य का एक छींटा और अब… लाल परी का एक शॉट! लाल परी गाना आउट! हाउसफुल 5 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी! मेकर्स जिस रहस्य और रोमांच की झलक फिल्म के टीजर में मिली थी.
टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है. इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है. क्रूज पर म्यूजिक बजता है, तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है. अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है. मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है. कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है.
बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी. दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई. इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया. 2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई. इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया. अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…