यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम ने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. इस कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को पोस्ट शेयर कर रिश्ते को कंफर्म किया. तस्वीर में आशीष एली अवराम को गोद में उठाए दिखे. एली अवराम ने हाथ में फूल लिया था. दोनों मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा, फाइनली. पोस्ट शेयर करने के बाद आशीष के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी.
कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. अभिनेता पुलकित सम्राट ने दो हार्ट इमोजी के साथ बधाई हो कमेंट किया. एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, हे भगवान क्या तुमने सच में यह पोस्ट किया था? किसी ने लिखा, भगवान करे ये रिलेशन अच्छा चले
कई अन्य यूजर्स ने लिखा, राधे भैया गए काम से. बता दें, आशीष चंचलानी और एली अवराम की डेटिंग को लेकर इस साल की शुरुआत में अफवाहें फैलीं. दोनों को फरवरी में आयोजित एले लिस्ट 2025 इवेंट में साथ देखा गया था. दोनों इस इवेंट में साथ नजर आए थे. वर्कफ्रंट की बात करें, एली फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आई थीं. इससे पहले वह 2023 में ‘गणपथ’ और 2022 में ‘गुडबॉय’ में दिखी थीं.
वहीं, आशीष जल्द ही सुपरनैचुरल थ्रिलर एकाकी के साथ निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करेगी. एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाली एकाकी में काश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ये भी पढ़े: “मुझसे कन्या वध हो गया” राधिका के पिता ने कहा कि मुझे दी जाए फांसी
भारत एक्सप्रेस
Ravan Dahan viral video: दशहरे पर रावण दहन के दौरान पुतले में आग लगते ही…
डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…
Ghar se chinti kaise bhagaye: गर्मी और बरसात में घर में चींटियों का आना आम…
एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…