Bharat Express DD Free Dish

“मुझसे कन्या वध हो गया” राधिका के पिता ने कहा कि मुझे दी जाए फांसी

“मुझसे कन्या वध हो गया” राधिका के पिता दीपक ने अपने भाई विजय यादव से कहा और ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए जिससे मुझे फांसी की सजा मिल सके

Radhika Yadav Murder

Radhika Yadav Murder

गुरुग्राम में हुए राधिका मर्डर केस में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से रिमांड में गहनता से पुलिस ने पूंछताछ की. रिमांड खत्म होने के बाद दीपक यादव को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने उसे 14 दिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

दीपक यादव के भाई विजय यादव ने किया नया खुलासा

इस मामले में हत्यारे दीपक यादव के भाई और राधिका के ताऊ विजय यादव ने कई नए खुलासे किए हैं. विजय यादव ने बताया कि जैसे ही उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी. वह तुरंत ऊपर के तल पर पहुंचा तो  वहां दीपक रोता हुआ मिला और उसने कहा कि मुझसे कन्या वध हो गया. उसकी मनोदशा काफी खराब थी, देखकर डर लगा कि कहीं वह खुद को गोली न मार ले. बेटी राधिका लहूलुहान फर्श पर पड़ी थी. मैने तुरंत पुलिस को कॉल करके बुलाया. दीपक का हाल बेहाल था और उसे बेहद पछतावा हो रहा था. उसने कहा कि इस मामले में ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए जिससे उसे फांसी की सजा मिल सके.

दीपक के भाई विजय यादव ने बताया कि उसने पुलिस के अधिकारियों को आगाह किया है कि दीपक कुछ भी कर सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए.

विजय यादव का यह भी कहना था कि समाज के लोगों ने दीपक को कोई ताना नहीं दिया था. यह बात सही नहीं है. राधिका यादव का अंतिम संस्कार वजीराबाद में कर दिया गया. राधिका को मुखाग्नि उसके भाई धीरज यादव ने दी.

ये भी पढ़े: MTech Auto Bank Fraud Case: ED गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने 588.57 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को किया कुर्क

क्या बताया दीपक यादव के छोटे भाई कुलदीप यादव ने

दीपक यादव के छोटे भाई कुलदीप यादव ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे गोलियां चलने की आवाज आई तो वह दौड़कर अपने बेटे पीयूष के साथ घर के ऊपरी तल पर पहुंचे. कुलदीप के मुताबिक राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी हुई थी. हम सब राधिका को हॉस्पिटल लेकर भागे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. राधिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था.

क्या राधिका की बढ़ती लोकप्रियता दीपक को चुभ रही थी

राधिका मर्डर केस में पुलिस को शक है कि वीडियो और सोशल मीडिया पर राधिका की बढ़ती लोकप्रियता दीपक के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रही थी. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि पिता दीपक यादव ने कई बार राधिका से ये रील और इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से मना किया. पुलिस के मुताबिक राधिका की कोई भी टेनिस एकेडमी नहीं थी वह अलग अलग टेनिस कोर्ट बुक करके लोगों को ट्रेनिंग देती थी. पिता दीपक यादव ने उसे टेनिस की ट्रेनिंग देने के कार्य को  भी करने से कई बार मना किया. इन्हीं सब बातों को लेकर पिता और बेटी का विवाद बढ़ता चला गया.

पिता दीपक यादव कई दिनों से था अवसाद ग्रस्त

दीपक काफी दिनों से अवसाद ग्रस्त था. वह पिछले 15 दिनों से गुमसुम था. वह किसी से बात नहीं करता था. उसे रात में नींद भी नहीं आ रही थी. वह घर का दूध लेने खुद रोज जाता था लेकिन हत्या वाले दिन उसने अपने बेटे धीरज यादव को दूध लेने भेज दिया. राधिका की मां भी नीचे वाले तल पर गई हुई थीं. इस दौरान राधिका और पिता दीपक में काफी बहस शुरू हो गई और पिता दीपक ने आक्रोशित होकर राधिका पर अपने रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. राधिका ने गोली चलने पर भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल होकर फर्श पर गिर गई. इस तरह राधिका का काफी दुखद अंत हो Gaya.

Follow on Bharat Express on X Click Here

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read