मनोरंजन

‘बीच में छोड़ी फिल्म, पैसे लौटाने से किया इनकार’, सुनील दर्शन ने Sunny Deol पर लगाए आरोप

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान  सनी देओल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि एक्टर ने उनके पैसे नहीं लौटाए. इस वजह से सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच मतभेद चल रहा है.

कभी हिट होती थी स्टार्स की जोड़ी

किसी जमाने में बॉलीवुड स्टार्स सुनील दर्शन और सनी देओल की जोड़ी हिट हुआ करती थी. दोनों स्टार्स ने एक साथ ‘इंतकाम’, ‘लुटेरे’ और ‘अजय’ जैसी फिल्में कीं हैं. लेकिन बाद में किसी बात पर दोनों के  बीच मतभेद हो गए और फिर कभी उन्होंने साथ में काम नहीं किया. हर कोई हैरान था कि सनी देओल और सुनील दर्शन के बीच ऐसा क्या हुआ? लेकिन अब सुनील दर्शन ने न सिर्फ सनी देओल से झगड़े की वजह का खुलासा किया है, बल्कि गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- शिमरी गाउन में टेबल पर बैठ पोज देने लगीं Janhvi Kapoor, यूजर्स ने पूछा- इस ड्रेस में ठंड नहीं लग रही?

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर Suneel Darshan और Sunny Deol के बीच 1996 में आई फिल्म ‘अजय’ के सेट पर मतभेद हुए थे. उसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच खटास आ गई, जिसकी वजह से उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया. सुनील दर्शन ने इस बारे में ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में बताया.

दोनों स्टार्स के बीच आज भी जारी लड़ाई

सुनील दर्शन ने कहा, ‘सनी देओल में बहुत ईगो था. 26 साल बाद भी उनके साथ मेरा कानूनी झगड़ा कायम है. पहले तो उन्होंने मुझसे मेरे पैसे वापस लौटाने का वादा किया. लेकिन फिर कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इसलिए मुझे उनके साथ फिल्म बनानी चाहिए.

देश की एक रिटायर्ड चीफ जस्टिस, जस्टिस बरुआ के सामने यह मामला रखा गया था. सनी ने कहा था कि मेरे पैसे लौटाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है इसलिए वह मेरे लिए एक फिल्म करेंगे. मैं उनके भाई (बॉबी देओल) के साथ काम कर रहा था. उनके साथ लगातार तीन फिल्में कीं। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी. मैंने सोचा कि गलती कोई भी सुधार सकता है. लेकिन, उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया’.

सनी देओल शूट की डेट पोस्टपोन करते रहे

सुनील दर्शन ने आगे कहा कि सन्नी देओल शूट की डेट पोस्टपोन करते रहे और इस तरह कॉन्ट्रैक्ट में जो टाइम था, वह निकल गया. तब वकीलों ने सनी देओल को नोटिस भेजा. सनी की लीगल टीम ने जवाब दिया कि एक्टर को फिल्म में एक डायलॉग पसंद नहीं आया. सुनील दर्शन ने कहा, ‘मुझे अपनी फिल्म के डायलॉग सनी से अप्रूव करवाने की जरूरत नहीं थी. क्या कभी किसी एक्टर ने डायलॉग अप्रूव किए हैं? उनका इरादा ही गलत था. फिल्म में बहुत सारा पैसा और वक्त इन्वेस्ट किया गया था. और फिर सनी देओल ने मुझे लंबी लड़ाई में खींच लिया जो अब भी चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

34 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

46 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

1 hour ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago