मनोरंजन

Panchayat फेम एक्टर Aasif Khan को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती होकर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

Panchayat fame actor Aasif Khan Heart Attack: वेब सीरीज पंचायत में दमाद जी का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान को हाल ही में हार्ट अटैक आया था. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. आसिफ ने अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए फैंस को धन्यवाद कहा और जिंदगी के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए.

आसिफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि, ‘पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित होती है. इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर दिन, हर पल का आभार मानिए. ये भी याद रखिए कि आपकी जिंदगी में कौन लोग सबसे जरूरी हैं. हमेशा उन्हें अपने पास रखिए. जिंदगी वाकई एक तोहफा है और इसे संभालकर रखना चाहिए.’

खुद बताया अब कैसी है तबीयत?

आसिफ ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. उन्होंने लिखा, ‘कुछ घंटों से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लेकिन अब राहत है कि मैं धीरे-धीरे रिकवर कर रहा हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं. आप सभी ने जो प्यार, फिक्र और दुआएं भेजी हैं, उसके लिए मैं तहेदिल से आभारी हूं. ये सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर लौटूंगा. तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए.”

फिल्मों और सीरीज में शानदार काम

आसिफ खान ने पंचायत के अलावा कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘परी’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूड़ा’ और इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘द भूतनी’ में भी काम किया. वेब सीरीज की बात करें तो ‘मिर्जापुर’, ‘जमतारा’, ‘पाताल लोक’ और ‘देहाती लड़के’ में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने अलग पहचान बनाई.

पंचायत में दमाद जी का रोल करने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. आसिफ को घर-घर में लोग पहचानने लगे. उनकी सादगी और अभिनय की सच्चाई ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके अलावा वे जयदीप अहलावत की सीरीज ‘पाताल लोक’ में भी नजर आए थे. वे फिल्म ‘काकुड़ा’ और ‘द भूतनी’ में भी दिखाई दिए थे.

ये भी पढ़ें: सरेंडर करते ही अक्षरा सिंह को मिली जमानत, आखिर किस मामले में फंसी हैं भोजपुरी एक्ट्रेस?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago