खेल

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने किंग चार्ल्स III से की मुलाकात

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) से मुलाकात की. यह मुलाकात पुरुष टीम के इंग्लैंड से 22 रन से रोमांचक मैच हारने के एक दिन बाद हुई, जिससे इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी उपस्थित रही. महिला क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में मौजूद है.

पहली बार किसी राजा से मिले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

क्लेरेंस हाउस गार्डन के शांत वातावरण में किंग चार्ल्स ने खिलाड़ियों के साथ कुछ बेहतरीन और यादगार पल बिताए. इस दौरान किंग और खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई. भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों के लिए यह खास मौका था, वे पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे थे.

लॉर्ड्स में खेले गए तीसेर टेस्ट में भारत को अब तक की सबसे छोटी हार का सामना करना पड़ा. चौथे इनिंग में 192 रन को चेज करने उतरी भारतीय टीम 170 रन पर ऑल ऑउट हो गई और 22 रन से मैच गंवा दिया. हार के बावजूद जडेजा, बुमराह और सिराज ने जिस तरह का साहस दिखाया, उसके लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है. भारतीय टीम 170 पर ऑल आउट हुई. जडेजा 181 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे.

जीत के साथ इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.


ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली राहत, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago