मनोरंजन

ओमंग कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे, निर्देशक बोले- ‘वो मेरी पहली पसंद’

फिल्म निर्माता-निर्देशक ओमंग कुमार की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे को कास्ट किया गया है. निर्देशक ने बताया कि अभिनेता उनकी पहली पसंद थे. वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं. शूटिंग जुलाई में शुरू होगी.

ओमंग ने बताया, “फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए हर्षवर्धन मेरी पहली पसंद थे, भूमिका जो डिमांड करती है, उनके पास वो चीजें हैं.” जानकारी के अनुसार, उनकी भूमिका के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और भावनात्मक आधार दोनों की आवश्यकता थी, जिसके लिए हर्षवर्धन ने खूब मेहनत की है.

फिल्म के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग ले रहे हर्षवर्धन

एक्टर हर्षवर्धन ने फिल्म के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, स्टंट कोरियोग्राफी सीजन और इमर्सिव कैरेक्टर वर्कशॉप के साथ तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में हर्ष ने किरदार के लिए अपना लुक टेस्ट दिया. निर्देशक ने बताया, “हर्षवर्धन सिर्फ किरदार नहीं निभा रहे हैं, वह फिल्म के केंद्र में एक मजबूत आधार की तरह हैं. उनकी मौजूदगी में कमजोरी और ताकत दोनों हैं, जो उनके अभिनय को कहानी की आत्मा बनाती हैं.”

फिल्म में उनके साथ करण वीर मेहरा और सादिया खातीब भी अहम भूमिकाओं में हैं.

जी स्टूडियो के साथ एक्शन से भरपूर फिल्म में सारेगामा ने म्यूजिक लेबल दिया है. इस फिल्म को ओमंग कुमार के साथ उमेश के.आर. बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, राहत शाह काजमी इस फिल्म के सह-निर्माता हैं.

फिल्मों से दर्शकों को भा रहें एक्टर हर्षवर्धन

इस बीच, हर्षवर्धन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेता ने बताया कि वह जल्द ही अंतिम शेड्यूल की शूटिंग करेंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने निर्देशक ओमंग कुमार के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने को लेकर उत्सुकता व्यक्त की.

हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत 2007-2008 में टेलीविजन शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में एक छोटे से रोल से की थी. इसके बाद वह ‘ना इष्टम’ जैसी कई सफल तेलुगू फिल्मों में नजर आए. ‘सनम तेरी कसम’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखने के बाद, उन्हें ‘तैश’ (2020) में एक गैंगस्टर और ‘हसीन दिलरुबा’ (2021) में एक रोमांटिक प्रेमी की भूमिका के लिए खूब सराहा गया.


ये भी पढ़ें: Aamir Khan की आखिरी फिल्म होगी ‘महाभारत’? एक्टर ने दिया हिंट, बोले- इसके बाद शायद मैं कुछ…


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

2 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

21 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

43 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago