So Long Valley Trailer Out: त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (So Long Valley Trailer Out) कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में आपको हिमाचल की खूबसूरत वादियां दिखाई गई हैं, लेकिन इन वादियों के बीच एक रहस्यमयी कहानी भी छिपी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी और क्या है इसके पीछे की कहानी.
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि हिमाचल की खूबसूरत बर्फीली पहाडियों पर बनी हुई सर्पीले आकार की काली सड़कों पर दौड़ती हुई रहस्यमयी कार दिखाई दे रहा है. इस ट्रेलर में खूबसूरत लड़की गाड़ी के बैक व्यू मिरर में दिखाई देती है. अगले सीन में लड़की को उसी गाड़ी में ट्रेवल करते हुए दिखाया गया. लेकिन इसके बाद जो सीन दिखाई देता है वो काफी खतरनाक होता है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह सीन देखकर दर्शकों को अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म की कहानी में कई परतें हैं जो फिल्म रिलीज होने के बाद ही खुलेंगी.
इस फिल्म में आकांक्षा पुरी का दमदार किरदार नजर आता है. उनकी एक्टिंग में गहराई और इमोशन दोनों ही साफ दिखाई देते हैं. फिल्म की कहानी एक सस्पेंस से भरपूर मोड़ पर ले जाती है, जहां रोमांच और ड्रामा दोनों देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने ऐसे किया अपनी नन्ही परी का स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
‘सो लॉन्ग वैली’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं है. यह एक थ्रिलर है, जिसमें कई राज़ छिपे हैं. ट्रेलर के आखिर में एक ऐसा ट्विस्ट दिखता है, जो दर्शकों को चौंका सकता है. ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही लॉन्च कर दिया गया है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
फैंस को अब फिल्म के रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार है. मान सिंह के निर्देशक में बनीं यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होगी तब तक आपको अपनी सांसें थामकर रखना होगा. पूरी फिल्म के दौरान हिमाचल की वादियों में शूट की गई इस फिल्म में विजुअल्स बेहद खूबसूरत हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…