मनोरंजन

Adipurush: विवादों के बीच ‘आदिपुरुष’ ने की बंपर कमाई, 2 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ की रिलीज का आज तीसरा दिन है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिलीज से पहले दिन से ही गदर मचाया हुआ है. हालांकि हर दिन आदिपुरुष को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं. वहीं, फिल्म को लेकर लोग कोर्ट तक पहुंच रहे हैं. ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे है. फिल्म पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है. इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करती नजर हुई नजर आ रही है. फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ की कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है.

पहले दिन कमाए थे 140 करोड़

पहले दिन जहां प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ ने वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कारोबार कर सभी को हिलाकर रख दिया था. वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है. आपको बता दें कि पहले दिन के मुकाबले कमाई में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन रफ्तार कम होने के बाद भी फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई कर 2 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

दूसरे दिन 65 करोड़ का किया क्लेक्शन

‘आदिपुरुष’ ने दूसरे दिन भी यूं तो धमाकेदार कमाई की है लेकिन ये ओपनिंग डे के मुकाबले कम है. आदिपुरुष ने रिलीज के दूसरे दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं माना जा रहा है कि फिल्म को रविवार यानी आज छुट्टी का दिन होने के कारण अच्छा मुनाफा हो सकता है.

ये भी पढ़े:फिटकरी के ऐसे फायदे जिन्हें जानकर दूर हो जाएंगी आपकी सारी समस्याएं

पहले दिन के आंकड़े

पहले दिन के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो ‘आदिपुरुष’ ने हिंदी भाषा में 37.25 करोड़ और तेलुगू भाषा 58 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं इस फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच राइटर मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर रहा है कि जिन डायलॉग्स को लेकर विवाद हो रहा है, उन्हें बदला जाएगा. उन्होंने कहा, “मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएँगे.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago