देश

Bulandshahr: मोबाइल चोरी के शक में मुस्लिम युवक को गंजा करके पेड़ से बांधकर पीटा, लगवाए जय श्रीराम के नारे

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पेड़ से पीटने के बाद उसे गंजा भी कर दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक चोरी की घटना से इनकार कर रहा है. वही वीडियो में कुछ लोग मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पेड़ से बांधकर युवक को पीट रहे हैं.

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर बादशाहपुर में साहिल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया है और उससे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए हैं. यहां तक कि उसे गंजा भी कर दिया गया है. साहिल की तरफ से उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि साहिल 13 जून के दिन गांव के बस अड्डे पर खड़ा था. तभी तीन युवक आए और बाइक पर उठाकर ले गए. इसी के साथ ये भी बताया कि इसके बाद साहिल से सभी ने मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ की और तीनों युवकों ने मोबाइल चोरी होने के शक में उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी और इसी के साथ उसे गंजा भी कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP News: “धर्म परिवर्तन करो और बुर्का पहनो तब करुंगा शादी”, लिव-इन में रहने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के सामने रखी शर्त, इनकार करने पर छोड़कर भागा

पुलिस ने साहिल को ही भेजा जेल

पीड़ित पक्ष ने मीडिया को बताया कि जब दबंगों की शिकायत लेकर साहिल 14 जून को पुलिस के पास गया तो पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में 15 जून को पुलिस ने साहिल को बुलाया और चोरी के आरोप में उसे जेल भेज दिया. पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और हमारे खिलाफ ही कार्रवाई कर दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि साहिल पर चोरी के 2 केस पहले से ही दर्ज हैं.

पीड़ित ने की एसपी सीटी से मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक 17 जून को साहिल के माता-पिता ने पूरी घटना की शिकायत एसपी सिटी से की है और उन्हें वायरल वीडियो भी दिखाया है. बताया जा रहा है कि इस सम्बंध में थाना पुलिस से पूछताछ की गई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

9 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

27 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

44 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

59 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago