मनोरंजन

बीजेपी सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, निभाएंगी इंदिरा गांधी का रोल!

Emergency Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. चुनाव जीतने के बाद कंगना फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर चुकी हैं, और अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. रिलीज डेट जानने के बाद फैंस बहुत खुश हो गए हैं.

1975 में भारत में लागू हुए आपातकाल की कहानी लेकर आ रही इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया है. अब कंगना ने कई बार टल चुकी अपनी इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कंरना ने अपने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘स्वतंत्र भारत से सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत. कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी’. नया पोस्टर देखने के बाद फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

कई बार टल चुकी थी फिल्म की रिलीज डेट

बता दें कि कंगना रनौत की रिलीज डेट पहले बहुत बार टल चुकी है. फिल्म की रिलीज डेट को तीन बार पोस्टपोन किया जा चुका है. सबसे पहले ये फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली थी. इसके बाद इस डेट को पोस्टपोन करके फिल्म को 24 नवंबर 2023 में रिलीज करने की बात की कही गई. वहीं इसके बाद फिल्म को 14 जून को रिलीज करने की बात कही गई थी. लेकिन अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: 1-2 नहीं बल्कि, दिन की 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर, बेटे की मौत से लगा था सदमा, बोले-मैं कितना घिनौना आदमी…

फैंस ने कंगना को पोस्टर पर किए कमेंट्स

कंगना के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा-कंगना शेरनी, वही दूसरे यूजर ने लिखा-5वें नेशनल अवॉर्ड की तैयारी है. तीसरे ने लिखा-ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए. इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है. हालांकि कंगना के कमेंट सेक्शन में कुछ लोग रिलीज से पहले ही इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. वहीं दूसरे ने लिखा-एक और फ्लॉप रिलीज होने जा रही है.

कंगना को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि कंगना ने 2021 में ‘इमरजेंसी’ की घोषणा की और बाद में साफ किया कि भले ही ‘इमरजेंसी’ एक राजनीतिक ड्रामा है लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है, कंगना ना सिर्फ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी बल्कि उन्होंने फिल्म को खुद डायरेक्ट किया है. कंगना ने इससे पहले भी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ डायरेक्ट की थी.

रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक में कंगना ने लीड रोल भी निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो गई थी. इस फिल्म के लिए कंगना को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इमरजेंसी में कंगना के साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी जैसे कई कलाकार अहम रोल निभाते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

25 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

2 hours ago