महाकुंभ 2025

“इतना बड़ा मेला बसाना आसान नहीं, ये काम सिर्फ योगी सरकार ही कर सकती है”, अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुंभ को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र सोमवार को संगम की सैर पर थे. उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सुविधाओं के साथ इतना बड़ा मेला बसाना आसान काम नहीं है.  योगी सरकार ने इसे कर दिखाया है.

संजय मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार ने दिव्य,भव्य और सुरक्षित महाकुंभ के आयोजन का जो सपना देखा है वो साकार हो रहा है. अपनी विजिट के दौरान संजय मिश्रा ने रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का अलौकिक नजारा देखा और बोटिंग भी की.

दिया स्वच्छता का संदेश

बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे के  चहेते कलाकार संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की. उन्होंने कहा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है जो सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भी कर रही है. इससे महाकुंभ में आने वाला हर श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा.

उन्होंने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यह मेला सभी का है. इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है. हर कोई अपने कर्तव्य का निर्वहन करे और योगी सरकार के स्वच्छ महाकुंभ के सपने को साकार करने में सहयोग करें. संजय मिश्रा ने विजिट के दौरान जुटी भीड़ के साथ भी संवाद किया और लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई.


इसे भी पढ़ें- प्रयागराज के लिए आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है महाकुम्भः सीएम योगी


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago