Saiyaara, Ahaan Panday, Aneet Padda, advance booking, day 1 collection, 2025 Bollywood, Mohit Suri, romantic musical film, top 5 pre-sales, box office record.
Saiyaara Advance Booking Day 1: अहान पांडे की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में आज यानी 18 जुलाई 2025 को रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन तहलका मचा दिया है. इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है. इसी के साथ ‘सैयारा’ ने अपनी एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.
फिल्म सैयारा का क्रेज देखते ही बन रहा है. जिसके चलते इसकी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. सैकनिक्ल आंकड़े सामने आ चुके हैं और ये किसी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबि फिल्म 3,80,847 टिकटों की प्री-बुकिंग सिर्फ 2D फॉर्मेट में दर्ज की गई है. बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 9.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 12.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
शुरुआती अनुमानों में माना जा रहा था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 5 करोड़ होगी, लेकिन ‘सैयारा’ ने इन अनुमानों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसने कई बड़े नामों की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है जैसे: ‘केसरी चैप्टर 2’ , ‘जाट’ , ‘सितारे ज़मीन पर’. अब ‘सैयारा’ 2025 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है.
‘सैयारा’ एक इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें दिल टूटने, संघर्ष और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाया गया है. ‘आशिकी 2’ जैसी रोमांटिक हिट देने वाले मोहित सूरी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है. फिल्म का म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और परफॉर्मेंस पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…