Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Saiyaara Advance Booking Day 1: अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले तोड़े इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड

Saiyaara Advance Booking Day 1: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ आज यानी 18 जुलाई को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है. फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है. साथ ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है.

Saiyaara Advance Booking Day 1: अहान पांडे की 'सैयारा' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले तोड़े इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड - भारत एक्सप्रेस

Saiyaara, Ahaan Panday, Aneet Padda, advance booking, day 1 collection, 2025 Bollywood, Mohit Suri, romantic musical film, top 5 pre-sales, box office record.

Saiyaara Advance Booking Day 1: अहान पांडे की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में आज यानी 18 जुलाई 2025 को रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन तहलका मचा दिया है. इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है. इसी के साथ ‘सैयारा’ ने अपनी एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.

एडवांस बुकिंग में ‘सैयारा’ का बड़ा धमाका

फिल्म सैयारा का क्रेज देखते ही बन रहा है. जिसके चलते इसकी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. सैकनिक्ल आंकड़े सामने आ चुके हैं और ये किसी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबि फिल्म 3,80,847 टिकटों की प्री-बुकिंग सिर्फ 2D फॉर्मेट में दर्ज की गई है. बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 9.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 12.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

शुरुआती अनुमानों में माना जा रहा था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 5 करोड़ होगी, लेकिन ‘सैयारा’ ने इन अनुमानों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसने कई बड़े नामों की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है जैसे: ‘केसरी चैप्टर 2’ , ‘जाट’ , ‘सितारे ज़मीन पर’. अब ‘सैयारा’ 2025 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

2025 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल्स लिस्ट

  • छावा – ₹13.85 करोड़
  • सिकंदर – ₹10.09 करोड़
  • सैयारा – ₹9.39 करोड़
  • हाउसफुल 5 – ₹8.02 करोड़
  • रेड 2 – ₹6.52 करोड़

प्यार और इमोशंस से भरपूर डेब्यू

‘सैयारा’ एक इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें दिल टूटने, संघर्ष और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाया गया है. ‘आशिकी 2’ जैसी रोमांटिक हिट देने वाले मोहित सूरी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है. फिल्म का म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और परफॉर्मेंस पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital