जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी जुटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने शोपियां ज़िले के कई इलाक़ों में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लोगों से अपील की गई है कि वे इन आतंकवादियों के बारे में कोई भी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दें. खास बात यह है कि इनामी राशि ₹20 लाख रखी गई है, जो उस व्यक्ति को दी जाएगी जो इन पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में पुख्ता सूचना देगा.
पोस्टरों में साफ़ तौर पर आतंकियों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारी दी गई है. इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल नंबर भी साझा किया है, ताकि लोग आसानी से जानकारी दे सकें. पुलिस का कहना है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी.
यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम क्षेत्र में हुआ था, जिसमें आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया. हमले के पीछे पाकिस्तान से आए प्रशिक्षित आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है. इस वारदात के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आतंकवाद से लड़ाई में आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है. अगर किसी को इन आतंकियों के ठिकाने, मूवमेंट या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा एजेंसी से संपर्क करें. यह एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है और आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए जनता और पुलिस को मिलकर काम करना होगा. पुलिस की यह पहल ना सिर्फ़ आतंकियों तक पहुंचने का ज़रिया बनेगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी पैदा करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…
Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…