Hema Malini Post for Dharmendra: बॉलीवुड के यशस्वी सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के पांच दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया. हेमामालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं, एक धर्मेंद्र के जवानी के दिनों की और दूसरी हाल की उनकी सालगिरह की सेलिब्रेशन की. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पति को समर्पित एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी.
“सबकुछ थे मेरे लिए”
अपनी पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा, “धर्म जी… वे मेरे लिए कई चीजें थे. प्यार करने वाले पति, हमारी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के स्नेही पिता, मित्र, मार्गदर्शक, सलाहकार, कवि और हर मुश्किल समय में मेरा सहारा. असल में, वे मेरे लिए सबकुछ थे और हमेशा रहेंगे. अच्छे और बुरे समय में उन्होंने सभी परिवार वालों के दिल में अपनी जगह बनाई और हर किसी के लिए स्नेह और अपनापन दिखाया.”
उन्होंने आगे लिखा, “एक सार्वजनिक शख्सियत के रूप में उनका टैलेंट, उनकी विनम्रता और हर किसी के लिए अपनापन उन्हें बाकी सभी सितारों से अलग बनाता था. उनका योगदान और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी. मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति अवर्णनीय है, और जो खालीपन उन्होंने छोड़ा है, वह जीवन भर महसूस होगा. वर्षों के साथ के बाद मेरे पास अनगिनत यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी.”
Dharam ji❤️
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need – in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
तस्वीरों के साथ पुराने पलों को किया शेयर
इमोशनल पोस्ट के अलावा हेमा मालिनी ने कुछ तस्वीरें बी अपने सोशल मीडिया हैंडस पर शेयर की. इन तस्वीरों में उन पलों की झलिकयां देखने को मिल रही हैं जो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने एक दूसरे के साथ शेयर किए. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- “कुछ यादगार पल…”
Some memorable moments… pic.twitter.com/WMn5x6DsXr
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
इसी के साथ कुछ अन्य तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने शेयर की जिनके साथ उन्होंने लिखा- “वर्षों से साथ- हमेशा हमारे लिए मौजूद है. कुछ विशेष पल..”
Togetherness over the years – always there for us🙏❤️Some special moments.. pic.twitter.com/xM1ynk8eyl
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी की थी. उस समय धर्मेंद्र पहले से ही विवाहित और चार बच्चों के पिता थे, जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल हैं. बावजूद इसके, दोनों कलाकारों के बीच प्यार पनपा और बॉलीवुड इतिहास में यह एक यादगार कहानी बन गई.
बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र को इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती किया गया था. शुरुआत में उनकी सेहत में सुधार दिखा, लेकिन 24 नवंबर को उनका निधन हो गया.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के मेकर्स पर उठे सवाल! टिकट टू फिनाले देकर इस कंटेस्टेंट को जीताने की कर रहे कोशिश?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

