मनोरंजन

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच की मांग, सीएम योगी को लिखा वकील ने पत्र, जानिए क्या है मामला

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे कथित आत्‍महत्‍या मामले में पीड़ित पक्ष ने प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या अपराध शाखा, अपराध जांच विभाग (CBCID) से कराने की मांग की है. एक्ट्रेस की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर ने बुधवार को बताया कि उन्‍होंने अपने मुवक्किल की तरफ से मंगलवार को इस मांग को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सम्बोधित एक पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा है.

शेखर ने बताया कि उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत आकांक्षा (Akanksha Dubey) की हत्या करा दी है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है.

अधिवक्ता शशांक शेखर ने पत्र में दावा किया है,“ जब पुलिस आकांक्षा की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंची तो उसने होटल के कमरे में देखा कि आकांक्षा के गले में फंदा लगा है और वह बिस्‍तर पर पैर मोड़ कर आराम की मुद्रा में बैठी है. इस स्थिति में किसी की फांसी लगने से मौत होना सम्‍भव ही नहीं है.”

अधिवक्ता ने अपने पत्र में कहा है,“आश्चर्य की बात यह है कि जो व्यक्ति आकांक्षा को छोड़ने के लिए उनके कमरे में गया, वह 15-20 मिनट तक कमरे में क्या कर रहा था. आकांक्षा जब सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात कहना चाह रही थी तब वह बहुत डरी हुई थी. ”

शेखर ने पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने आकांक्षा के शव की जबरन अंत्‍येष्टि करवा दी जबकि मृतका की मां लगातार यह कहती रहीं कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंत्‍येष्टि की जाए.

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी के कार्यालय पहुंचा. अभिनेत्री की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया.

अधिवक्ता ने अपने पत्र में लिखा है, “आकांक्षा पूर्व में भी अपने कई साक्षात्‍कारों में कह चुकी थी कि उन्हें भोजपुरी फिल्‍म जगत के कई नामचीन लोग प्रताड़ित करते रहे हैं. वे काम कराने के बाद मेहनताना भी नहीं देते हैं और होटल में बेवजह रुकने को कहते हैं. ऐसे लोगों का खुला विरोध करने पर वह कुछ लोगों की निगाह में खटकने लगी थी.”

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा (Akanksha Dubey) दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था. इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago