मनोरंजन

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने म्यूजिक वीडियो में जमकर दिए इंटीमेट सीन, वायरल हो रही Photos

Akshara Singh:  अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं.  अभिनेत्री के अलावा वह एक अच्छी सिंगर भी है.  अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा ने इस बार अपने नए म्यूजिक वीडियो से फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं. दरअसल, हाल ही में उनका गाना रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की हदें पार कर दी हैं.

अक्षरा और करण खन्ना अभिनय करते नजर आए

अक्षरा के नए म्यूजिक वीडियो का नाम ‘कितने झूठे’ हैं. यह एक सैड सॉन्ग है. इस गाने को अक्षरा ने अभिषेक के साथ मिलकर गाया है. इसके अलावा गाने में अक्षरा और करण खन्ना अभिनय करते नजर आए हैं.  इससे पहले दोनों कई गानों में साथ दिख चुके हैं. 8 दिसंबर को रिलीज हुआ यह गाना सुनने में तो अच्छा है ही, साथ ही इसमें बोल्ड सीन की भरमार भी है. गाने में अभिनेत्री के इंटीमेट सीन ने इंटरनेट का पारा एक बढ़ा दिया है.  इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा और कंपोज किया है.  वहीं, इसे गोल्ड ब्वॉय ने संगीत से सजाया है. इसके अलावा म्यूजिक वीडियो का निर्देशन आर स्वामी ने किया है.

ये भी पढ़ें- Dharmendra Birthday: हेमा मालिनी ने दी धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई, जानिए दिल छू लेने वाले नोट में क्या लिखा

कम समय में ही इस गाने ने लोगों के दिलों में बना ली जगह

बता दें कि बहुत कम समय में ही इस गाने ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है. लोग सोशल मीडिया पर ‘कितने झूठे’ सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘दिल को छू लेने वाला गाना मेरे पास शब्द नहीं हैं’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही मीठी आवाज है’. इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस म्यूजिक वीडियो पर हार्ट इमोजी भी बनाकर शेयर कर रहे हैं.

गौरतलब है कि अक्षरा केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के दौरान अक्षरा को आमिर खान के साथ एक वीडियो में देखा गया था.  इस वीडियो को खुद अभिनेत्री ने शेयर किया था. वायरल वीडियो दोनों गाने पर डांस करते दिखे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago