Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ के इस एक्टर की झरने से गिरने से हुई मौत, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, परिवार ने हत्या की जताई आशंका

अभिनेता रोहित बसफोर, जो ‘फैमिली मैन 3’ में नजर आने वाले थे, 27 अप्रैल को गुवाहाटी के पास गरभंगा झरने में मृत पाए गए. परिवार को हत्या का शक है, पुलिस जांच कर रही है.

Actor Rohit Basfor

Actor Rohit Basfor Died: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. आने वाले वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहे अभिनेता रोहित बसफोर का निधन हो गया है. रोहित रविवार, 27 अप्रैल को गुवाहाटी के पास गरभंगा झरने में मृत पाए गए. हालांकि, उनके परिवार को शक है कि उनकी हत्या की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रोहित की मौत से परिवार और प्रशंसक सदमे में हैं.

कब और कैसे हुई रोहित की मौत?

रानी पुलिस चौकी के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई. बताया जा रहा है कि रोहित अपने 9 दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए झरने पर गए थे, तभी वे झरने में गिर गए और उनकी मौत हो गई. पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उन्हें शाम 4 बजे सूचना मिली और 4:30 बजे वे घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शाम 6:30 बजे रोहित का शव बरामद किया.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रोहित बसफोर गलती से झरने में गिर गए थे. पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है.

परिवार को हत्या का शक

रोहित के अचानक निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है. परिवार का मानना है कि उनकी हत्या की गई है. परिजनों ने पूरी घटना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और दावा किया है कि रोहित को जानबूझकर खतरनाक जगह पर ले जाया गया. परिवार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से उनका फोन बंद था और रोहित को तैरना नहीं आता था. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. रोहित की मौत का सच जांच के बाद ही सामने आएगा.

रोहित के मौत से फैंस भी दुखी

रोहित बसफोर ने मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में काम किया था, जो नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही रोहित ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत से प्रशंसक भी दुखी हैं और नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की हीरोइन श्रीलीला के घर आई खुशखबरी, नन्हीं परी संग शेयर की प्यारी तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital