मनोरंजन

Vimal पान मसाला Ad में फिर नजर आए Akshay Kumar, ट्रोल होने पर बोले- मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं

Akshay Kumar बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. इसी कड़ी में खिलाडी एक बार फिर Vimal पान मसाला Ad को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुए है. अक्षय कुमार को पिछले साल पान मसाला का विज्ञापन करने पर जमकर ट्रोल किया गया था. वहीं हाल ही में अक्षय कुमार का पान मसाला विज्ञापन में नजर आ रहे है. लोग यह मानने लगे कि जबर्दस्त विवाद होने के बावजूद अक्षय वापस से विज्ञापन से जुड़ गए हैं. हालांकि इस विज्ञापन पर अक्षय कुमार ने सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है.

एक्स हैंडल पर अक्षय कुमार ने लिखा था कि, “अगर दूसरी चीजों के अलावा फर्जी खबरों में रुचि रखते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ फेक्ट्स हैं. ये विज्ञापन 13 अक्टूबर, 2021 को शूट किए गए थे. तब ही मैंने इन ऐड्स को बंद करने की घोषणा कर दी थी. तब से मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है. कानूनी तौर पर वह पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं. शांत रहें और कुछ सच खबरें करें…”

पहले भी अक्षय कुमार ने किया था पोस्ट

“मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव के लिए आपकी भावनाओं सम्मान करता हूं. मैंने फैसला किया है कि मैं इस विज्ञापन के लिए मिलने वाले पैसों को किसी नेक काम के लिए दान कर दूंगा.ब्रांड, मेरे कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी होने तक इस ऐड को प्रसारित करना जारी रख सकता है. लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में मैं बहुत समझदारी से फैसला लूंगा. बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा.”

विमल पान मसाला के विज्ञापन में फिर नजर आएं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को हमेशा से तंबाकू या सिगरेट का विरोध करते हुए देखा जाता रहा है.लेकिन साल 2022 में वह विमल पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए. जिससे उनके फैंस काफी भड़क गए थे. इसके बाद अक्षय का पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अक्षय कह रहे थे कि वह कभी भी ऐसे उत्पादों का प्रचार नहीं करेंगे जो किसी के स्वास्थ्य के लिए किसी तरह का खतरा पैदा करते हों. इसे लेकर एक्टर को खूब ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्हें फैंस से माफी मांगनी पड़ी थी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago